श्रीकृष्ण लीला महोत्सव: कान्हा के संग निकले बल्देव दर्शन देने।



-मनमोह रही थी स्वरूपों की अद्भुत छटा।

-चंद्रग्रहण के कारण बिलंब से निकाली सवारियां।

हिन्दुस्तान वार्ता।धर्मेन्द्र कु.चौधरी

आगराः भगवान श्रीकृष्ण की 99 साल प्राचीन श्रीकृष्णलीला के तत्वावधान में मंगलवार को श्रीकृष्ण-बल्देव की शोभायात्रा निकाली गई। 

 स्वरूपों की जगह-जगह आरती उतारी। पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। चंद्रग्रहण के कारण शोभायात्रा देरी से निकाली गई। 

  वाटर वर्क्स चौराहा स्थित श्रीकृष्ण गौशाला से मंगलवार की  शाम को निकाली इस शोभायात्रा में सबसे आगे विघ्न विनायक की झांकी थी। उसके बाद झांकियों की लंबी श्रंखला थी, जो 40 से अधिक थी। पांच बैंड थे, जो भक्ति गीतों की धुनें निकालते हुए चल रहे थे। सवारियों में उड़ते हुए हनुमानजी,खाटू श्याम जी,सूर्य लोक, चंद्रलोक, बालकृष्ण को यमुना पार कर ले जाते वासुदेव, मयूर नृत्य करते श्याम, चीर हरण की लीला, बाबा अमरनाथ, पंचमुखी हनुमानजी, दुर्गा देवी, कैला मैया, काली माता, माखन चुराते घनश्याम आदि झांकियां प्रमुख थीं।

रक्तदान की प्रेरणा देने वाली भी एक झांकी शामिल थी।

 अंत में चार घोड़ों के आकर्षक रथ पर भगवान कृष्ण और बल्देव के स्वरूप से विराजमान थे। मोरमुकुट पहने, हाथ में बांसुरी लिए मनमोहनी छटा से हर कोई अभिभूत था।

  प्रारंभ में श्रीकृष्ण लीला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मदन गर्ग ने स्वरूपों का पूजन कर आरती उतारी। कमेटी के महामंत्री विजय रोहतगी, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग, लीला संयोजक के के अग्रवाल, विष्णु कुमार अग्रवाल, शेखर गोयल, संजय गोयल चेली भाई,बाबी अग्रवाल, मनोज बंसल, राजेश अग्रवाल, आदर्श नंदन गुप्ता,डी.के.चौधरी,एसपी सिंह, पीके मोदी, ब्रजेश अग्रवाल, कैलाश खन्ना, अनूप अग्रवाल, प्रभात रोहतगी,अमित अग्रवाल(देवी भक्त),आशीष रोहतगी,आयुष, निशा अग्रवाल आदि ने भी पूजन किया। पूजा-अर्चना में पंडित कोयल शर्मा की प्रमुख भूमिका रही।

  शोभायात्रा गौशाला से शुरु होकर वाटर वर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, विजय नगर कालोनी, राधा कृष्ण मंदिर, रिंग रोड, जीवनीमंडी, बेलनगंज, कचहरी घाट, छत्ता बाजार, दरेसी नं.2, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, जौहरी बाजार, कसेरट बाजार, किनारी बाजार, सेव का बाजार, फुलट्टी, छिलीईंट घटिया, सिटी स्टेशन रोड, धूलियागंज, पथवारी, बेलनगंज तिकोनिया होती हुई गौशाला वापिस आई। शोभायात्रा के स्वागत में श्रद्धालु इंतजार करते रहे। हर चौराहे, हर बाजार में आरती हुई और फूल बरसाए।

छाया-विक्की गोयल(काव्या स्टूडियो)

--------------------

रुक्मिणी मंगल की लीला आज:

श्रीकृष्ण लीला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मदन गर्ग के अनुसार बुधवार को शाम 6 बजे से गौशाला परिसर में रुक्मिणी मंगल की लीला का मंचन किया जाएगा। बल्देव धर्मशाला, बल्केश्वर से शोभायात्रा निकाली जाएगी।

जय श्री राधे-कृष्ण जी की...🙏