नागरी प्रचारिणी भवन में बसंत पंचमी महोत्सव आयोजित



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा :  24 जनवरी,अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा व उत्तर प्रदेश ब्राह्मण प्रोफेशनल के संयुक्त तत्वाधान में नागरी प्रचारिणी भवन में बसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ शारदे के पूजन के साथ हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मधु भारद्वाज जी ने की। सरस्वती वंदना कल्पना शर्मा द्वारा की गई। स्वागत उद्वोधन दीप्ति भार्गव ने किया। बसंत पंचमी का मुख्य आकर्षण काव्य गोष्ठी रही,जिसमे नगर के सम्मानित कवि व कवित्रियों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में बसंतोत्सव के उपलक्ष्य में एक प्रश्नोत्तरी अनुपम चतुर्वेदी द्वारा कराई गई। जिसमे प्रतिभागियों ने भाग लिया।प्रथम महेश शर्मा,द्वितीय राकेश,निर्मल,तृतीय रेखा गौतम विजेता रहे।

कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ.मधु भारद्वाज ने माँ सरस्वती के पूजन की महत्ता बताई। संरक्षक महेश शर्मा जी ने सबको अपना आशीर्वाद स्वरूप अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में जिन कवि- कवित्रियों ने भाग लिया.रामेन्द्र शर्मा,विजया तिवारी,शशि तिवारी,वंदना तिवारी,राकेश निर्मल,पंडित महेश भूपाली,रेखा गौतम,आनंद शंकर शर्मा,राज कुमार शास्त्री,डॉ राजीव शर्मा,प्रभु दत्त उपाध्याय,आचार्य उमा शंकर पाराशर,योगेश चंद्र शर्मा,अलका शर्मा,राज कुमारी पाराशर,आरती शर्मा,आकांशा शर्मा,किरण शर्मा आदि ने अपना काव्य पाठ किया।

कार्यक्रम में उपस्तिथि इस प्रकार रही.नीलम शर्मा,आभा चतुर्वेदी,सुनयन शर्मा,सांत्वना शर्मा,पूजा भारद्वाज, ममता पचौरी, रेखा मिश्रा,भावना शर्मा,अर्चना पाठक,राघव पाठक, अल्पना,मधु शर्मा, शाह्तोश गौतम,ललिता जोशी आदि रहे।अंत में धन्यवाद अरुण कुमार सारस्वत द्वारा दिया गया।