स्व.श्री राजेश कु.अग्रवाल स्मृति एवं चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष ने गरीब-असहायों को बांटे,कम्बल।

 


- ठंड के प्रकोप से बचने के लिए ,राहगीरों,गरीब-असाहयों को समाज सेविका रजनी अग्रवाल ने बांटे कंबल।

- आगरा शहर के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा:जयपुर हाउस स्थित, स्व. श्री राजेश कुमार अग्रवाल स्मृति एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले, समाज सेविका रजनी अग्रवाल द्वारा जरूरतमन्द व असहाय लोगों को ठंड से बचने के लिए, कंबल वितरण किए गए।

 कम्बल वितरण कार्य..ट्रस्ट के कार्यालय जयपुर हाउस, लोहामंडी से शुभारंभ कर, शहर के विभिन्न स्थानों.. राजा मंडी स्टेशन, ईदगाह बस अड्डा,आगरा कैंट,सिकंदरा के पास झोपड़पट्टियों में जाकर किया गया।

 ट्रस्ट की अध्यक्ष रजनी अग्रवाल ने बताया कि समाज सेवा तो वे काफी समय से कर रही हैं, इसके लिए उनके पति ने हमेशा सामाजिक कार्यों में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया है। विचार आया कि सामाजिक कार्यों को करने के लिए उनके नाम से ही एनजीओ बनाई जाए। हमने उन्हीं की प्रेरणा-आशीर्वाद से ट्रस्ट की स्थापना कर,सामाजिक कार्यों में तत्पर हो गए। शुरूआत में कुछ लोगों को लेकर ट्रस्ट बनाया,अब एक कारवां बन गया है। शहर में जो भी सामाजिक कार्य किए जाएंगे वे उन्हीं के(स्व.राजेश अग्रवाल जी) के नाम-ट्रस्ट के बैनर तले किए जाएंगे।

 इस अवसर पर डॉक्टर महेश चौधरी, अंकुर अग्रवाल, डॉ. गरिमा महेश्वरी,अंशुल अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल, कविता अग्रवाल, कविता लालवानी, चांदनी अग्रवाल, आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।