डीएम एवं आईजी- सीआईएसएफ ने जी-20 शिखर सम्मेलन में आने वाले अथितियों की तैयारियों का लिया जायजा।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा                                                  आगरा जिलाधिकारी, नवनीत सिंह चहल तथा सी0आई0एस0एफ0 आईजी  आलोक कुमार के द्वारा आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन में जनपद में आने वाले अतिथियों के तैयारियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ताज महल का स्थलीय निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी  ने उपस्थित अधीक्षण पुरातत्व से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधीक्षण पुरातत्व ने जिलाधिकारी को बताया कि ताज महल में ऑनलाइन टिकट व्यवस्था को और दुरस्त किया जा रहा है, जिससे आने वाले पर्यटक को अव्यवस्था का सामना न करना पड़े।

  इसके पश्चात आईजी एवं जिलाधिकारी ने ताज महल की व्यवस्थाओं से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की।     बैठक में भारतीय पुरातत्त्व विभाग अधीक्षक से व्यवस्था हेतु जानकारी प्राप्त की, जिस पर अधीक्षक ने अवगत कराया कि ताज महल के परिसर में सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाए जा रहे हैं और उच्च गुणवत्ता वाली केविल डाली जा रही है, जिसको बन्दर हानि न पहुंचा सकें, और सुरक्षा व्यवस्था हेतु अलार्म लगाए जा रहे हैं तथा शीघ्र ही बंदरों को पकड़ने हेतु निविदा आमंत्रित की जाएगी। 

 बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग से अग्निशमन व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिसपर सम्बंधित अधिकारी ने अवगत कराया कि सूचना मिलने पर 5 मिनट में अग्निशमन व्यवस्था सक्रिय हो जाती है और ताज महल के बाहर सुरक्षा हेतु पुलिस विभाग द्वारा नवीन सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाए जा रहे हैं।इसके बाद जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वी0वी0आई0पी0 विजिट पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाए और ताज महल के प्रत्येक दरवाजे पर चिकित्सा व्यवस्था हेतु पैरामेडिकल स्टाफ एवं चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताज महल परिसर के आस-पास अस्थाई व्यवसायिक गतिविधि पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा शीघ्र बन्दर पकड़ने हेतु नगर निगम को निर्देशित किया।

 इस अवसर पर सी0आई0एस0एफ0 कमांडेंट  राहुल यादव, ए0सी0पी0 नगर  विकास कुमार भारतीय पुरातत्व विभाग अधिकारी राज कुमार पटेल सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।