सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा ने लगाए,दो दिन में ''दो फ्री हैल्थ चेकअप'' कैम्प।



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

 सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा ने अपने "रीच टू स्कूल " कैंपेन के तहत, 9 दिसम्बर को होली पब्लिक जूनियर कॉलेज,आवास विकास कॉलोनी और 10 दिसम्बर को ,सैंट विंसेंट गर्ल्स हाई स्कूल,मोती लाल नेहरू रोड,पर फ्री हेल्थ चैकअप कैम्प लगाये।

 इस बार डॉ. अतुल बंसल (बच्चों के डॉक्टर) और डॉ.आरुषि बंसल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) के साथ, दांतों के डॉ. प्रदीप सिंह और आँखों की डॉ.संचित गुप्ता ने भी दोनों स्कलों मे बच्चों का फ्री चेकअप किया। 

 डॉ.संचित गुप्ता ने कहा कि देश की करीब 65% जनता आँखों के रोग से पीड़ित है,इसलिए जरूरी है कि आँखों का रख रखाव माँ बाप, अपने बच्चों को छोटी उम्र से सिखाएँ। 

  डॉ. प्रदीप सिंह ने कहा कि उनके द्वारा देखे गए बच्चों में "ओर्थों (टेड़ेमेडे दांत )" की समस्या है, जो कि अमूमन आगरा में नहीं होती। 

 डॉ.अतुल बंसल और डॉ.आरुषि बंसल ,सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा के साथ शुरू से जुड़े हैं।उन्होंने कहा कि बॉय्ज़ और गर्ल्स की समस्याएं अलग अलग होतीं हैं। जिनको अलग तरीके से हैंडल करना चाहिए। फ़िज़िकल चेकअप के साथ साथ काउंसिल की बहुत जरूरत है। लड़के-लड़कियों को उम्र के साथ होने वाले बदलाव को टीचर, माता पिता और डॉक्टर्स से मिलकर समझना चाहिए। 

डॉक्टर पंकज नगाइच ने फ्री हीमोग्लोबिन टेस्ट कर के बच्चों को उसके बारे मे बताया। छात्रों के साथ अभिभावकों और टीचर्स का भी फ्री हेल्थ चेकअप किया।

सुश्री चौहान, प्रधानाचार्य,होली पब्लिक जूनियर कॉलेज,ने कहा "अब लड़कियां अपनी बात रखने खुल कर सामने आ रही हैं, यही कारण है उनके स्कूल की छात्राओं ने डॉ.आरुषि (स्त्री रोग विशेषज्ञ ) के साथ अधिक समय बिताया । वहीं सिस्टर प्रभा प्रधानाचार्य सैंट विंसेंट स्कूल ने कहा कि उनका स्कूल सिर्फ लड़कियों के लिए है। छात्रों के अभिवावक, करोना के बाद से बहुत परेशान थे और समस्या होने पर भी डाक्टर के पास ले जाने से कतराते थे। उम्मीद है इस तरह के मेडिकल चेकअप आगे भी होंगे।

सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा का मानना है,कि उनका ये प्रयास जारी रहेगा।सोसाइटी के सचिव अनिल शर्मा ने कहा कि वे चाहते हैं कि आगरा के और लोग भी आगे आयें और ऐसे कैम्प लगाएँ। बच्चे भविष्य के नागरिक हैं। उनका स्वस्थ रहना जरूरी है।  लोगों में जागरूकता आ रही है,पर और प्रयास करने की जरूरत है।