अचल ट्रस्ट ने छात्राओं को बाँटे स्वेटर।



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

 अचल ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ओर से आज शुक्रवार को  रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कालेज में अध्ययनरत गरीब छात्राओं को सर्दी से बचने के लिए,स्वेटर वितरित किये। स्वेटर पाकर छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान झलक रही थी। 

विद्यालय प्रबंधक टी.एन.अग्रवाल व प्रधानाचार्य श्रीमती कुमुद ग्रोवर ने अचल ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया। 

 इस मौके पर अचल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष शशि शिरोमणि, सचिव राजीव अग्रवाल, ट्रस्टी सदस्य ऋषभ जैन ,पूर्व पार्षद अशोक राठी, नंदकिशोर गोयल मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी की दिवंगत माताजी को मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।