सहेलियों से मिल ताजा हुई यादें:श्री रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इ.कॉलेज में आयोजित पूर्व छात्रा मिलन समारोह।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

श्री रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कालेज में शुक्रवार को एल्यूमिना कार्यक्रम आयोजित किया गया।‌ पूर्व छात्राओं के मिलन से पुरानी यादें ताजा हो उठी। सभी ने एक दूसरे से अपने अपने संस्मरण साझा किये। 

प्रधानाचार्य श्रीमती कुमुद नागर, प्रबंध कमेटी के टी.एन. अग्रवाल व विनोद कुमार अग्रवाल ने स्कूल की स्टूडेंट रही पूर्व छात्राओं का स्वागत किया।

    कु.निधि ,एल्यूमिना क्वीन चुनी गई।श्रीमती विनीता अग्रवाल ने स्कूली बच्चों से रोमांचक खेल खिलवाये।  इस अवसर पर महामंत्री आशा बंसल, व सचिव शिखा गोयल‌ भी उपस्थित रहीं। संचालन श्रीमती लता शर्मा ने किया।‌ उपाध्यक्ष नरेन्द्र बंसल ने धन्यवाद व्यक्त किया।