उपचुनाव में भाजपा को मैनपुरी लोकसभा सीट एवं खतौली विधानसभा सीट पर,मिली हार।रामपुर में खिला कमल।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।धर्मेन्द्र कुमार चौधरी

मैनपुरी:लोकसभा सीट के उपचुनाव( By-Election )में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मतगणना के बाद प्रशासन ने उन्हें विजयी घोषित किया। डिंपल यादव ने 288461 वोटों से भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को हराया है।

समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। 

डिंपल यादव ने 2.88 लाख वोटों से भाजपा के रघुराज शाक्य को हराया। डिंपल यादव को यहां 618120 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 329659 वोट मिले हैं। डिंपल यादव ने 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान मुलायम सिंह यादव के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। 

डिंपल यादव सुबह से मैनपुरी की पांचों विधानसभाओं में आगे चल रही थीं। वहीं डिंपल की जीत के बीच शिवपाल सिंह यादव ने सपा का फिर से दामन थाम लिया है। अखिलेश यादव ने प्रसपा का सपा में विलय कराया है।

सपा से डिंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य समेत छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। गुरुवार की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। शुरुआत से ही डिंपल यादव ने बड़ी बढ़त बना ली, जो मतगणना खत्म होने के बाद बड़ी जीत में बदल गई।

  रामपुर विधानसभा सीट को आजम खां का गढ़ माना जाता है। यहां पहली बार भाजपा जीती है। भाजपा कैंडिडेट आकाश सक्सेना को 80,964 वोट मिले हैं,जबकि सपा कैंडिडेट आसिम रजा को 47262 वोट मिले हैं। सपा को 33702 वोटों से हार मिली है।

रामपुर की शहर विधानसभा सीट  उपचुनाव में पहली बार कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 33702 वोटों से हराया है। आसिम राजा 21वें राउंड तक आगे रहे। लेकिन उसके बार गेम बदल गया। 21वें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी लगातार आगे बढ़ते रहे और जीत दर्ज की।

  खतौली विधानसभा सीट के उपचुनाव  में सपा-रालोद गठबंधन के मदन भैया की जीत हुई है। मदन भैया को 95,970 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी और विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को 74,216 वोट मिले हैं। यहां मदन भैया 21754 वोट के मार्जिन से जीत दर्ज की है।बता दें कि भाजपा 2017 और 2022 के चुनाव में जीत के बाद यहां उपचुनाव में हार गई थी।