क्षत्रिय सभा यमुनापार द्वारा 14 वाँ, कंबल वितरण कार्यक्रम।



हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा: 15 जनवरी,क्षत्रिय सभा शाखा यमुनापार आगरा द्वारा मकर संक्रांति के पावन उत्सव पर 14 वाँ,कंबल एवं खिचड़ी वितरण कार्यक्रम, श्री राम पार्क सी ब्लॉक ट्रांस यमुना कॉलोनी आगरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. धर्मपाल सिंह विधायक एत्मादपुर, के कर कमलों द्वारा कंबल वितरण सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया।

 सर्वप्रथम विधायक जी द्वारा श्री राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं मंदिर में कंबल भेंटकर, महिलाओं एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल देकर सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भंवरसिंह चौहान अध्यक्ष क्षत्रिय सभा आगरा, जवाहर सिंह जादौन ,टीकम सिंह तोमर, डॉ.आर.एस.तोमर, पू.जिला अध्यक्ष- क्षत्रिय सभा आर.पी. सिंह जादौन,डॉ.गंभीर सिंह, डॉ.दिनेश चौहान, डॉ. विजय यादव,राम प्रताप भैया जी, रमेश चौहान, लक्ष्मण सिंह तोमर, बलवीर जादौन,जयपाल सिंह ,इन्दु जादौन, रमेश चौहान,मंजू भदोरिया(प्रधान), भाजपा नेता हुकुम सिंह तोमर,विनोद परमार महानगर प्रभारी, महेश पुंडीर शाखा अध्यक्ष ,नाहर सिंह परमार,कृष्ण मुरारी माहेश्वरी एडवोकेट, मानवेंद्र सिंह चौहान ,अभय चौहान, सौरभ राजावत, सोनू धाकरे आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

श्री धर्मपाल सिंह विधायक ने सभा को संबोधित कर कार्यक्रम की सराहना की। आरपी सिंह जादौन ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। भँवरसिंह चौहान,टीकम सिंह तोमर ने भी सभा को संबोधित किया। कंबल एवं भोजन खिचड़ी का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।