हेल्प आगरा के निशुल्क हृदय रोग शिविर में, 39 मरीजों ने कराईं जांच।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

 आज रविवार को हेल्प आगरा संस्था की ओर से मोती कटरा स्थित हेल्प आगरा होस्पीटल पर निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 39 मरीजों ने जांच कराई। 30 मरीज नये व 9 मरीज फाॅलो अप वाले थे। 

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सौरभ नागर व डॉ बी.के गुप्ता ने हदय रोगियों की निशुल्क जांच कर परामर्श दिया। महामंत्री किशन अग्रवाल ने बताया कि हदय रोग निशुल्क शिविर हर महीने के पहले वह तीसरे रविवार को सुबह 10 से 2 बजे तक आयोजित किया जाता है।यह सेवा फिरोजाबाद के  सुपर ट्रोमा सेन्टर के सहयोग से संचालित की जा रही है। जिन मरीजों को आपरेशन की आवश्यकता होती ‌है। उनके आपरेशन फिरोजाबाद ट्रोमा सेन्टर पर बहुत कम ख़र्च पर कराया जाता है। फिरोजाबाद जाने  की व्यवस्था भी हेल्प आगरा की ओर से निशुल्क रहती है 0562-4060102, पर मरीज  रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। शिविर में  प्रबंधक अशोक बंसल,अजय गुप्ता, पीआरओ जगवीर सिंह  व मीडिया समन्वयक नंदकिशोर गोयल की उपस्थिति मुख्य रही।


      ‌     ‌‌