आगरा के सुधीजन ओम सेठ ने सिविल एन्क्लेव शिफ्टिंग पर सिविल सोसायटी ऑफ आगरा को किया,धन्यवाद।



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

आगरा के सुधीजन ओम सेठ ने सिविल सोसायटी ऑफ आगरा को सिविल एंक्लेव शिफ्ट करने के लिए सही तथ्य सामने लाकर AAI, प्रदेश सरकार, जन प्रतिनिधियों पर सही दबाव बना कर सुप्रीम कोर्ट में लाचार पैरवी ना होने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। उन्होंने सेन्ट जोन्स कॉलेज चौराहे पर होर्डिंग लगाकर शहर वासियों को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ये सुप्रीम कोर्ट द्वारा,आगरा को उसका हक दिया है। इसमें जनप्रतिनिधियों का कोई योगदान नहीं है। कोई मिठाई बांट कर इसमें इन्वॉल्व हो रहा है। लेकिन यह आगरा के सुधीजनों के प्रयास का परिणाम है।

ओम सेठ आगरा के प्रतिष्ठित क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वो सामाजिक कार्यों में अग्रिम पंक्ति में रहते हैं। वो आगरा के प्रमुख मुद्दों पर अपने विचार रखते हैं और उन समाज सेवी संस्थाओं को अपने तरीके से मोटिवेट करते हैं। वे सीनियर सिटीजन की समस्याओं और निवारण के लिए प्रयासरत हैं।

सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के सचिव ने उनके इस कार्य के लिए तहे दिल से धन्यवाद दिया। 

ये कार्य हम सबकी आत्मशक्ति  और आगे कार्य करने की इच्छा शक्ति को बल देगा।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।