" राज्य स्तरीय स्टेयर्स कराटे चैंपियनशिप " सम्पन्न,विजेताओं का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : क्रीड़ा भारती आगरा जिला द्वारा एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित स्टेयर्स राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का सफलता पूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन स्टेयर्स नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया।

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। श्रीय़ा सिंह, खुशी, सुहानी, तनुष्का, याशी, दीक्षा, अंशिका, वंशिका, वान्या,करुणा सिंह, श्रीय़ा कुमारी, संदाया गुनकर और महक ने गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया।

वहीं बालक वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अभिनव, हर्ष कल्याण, कृष्णा, अभिनव, अंशुम, वीरेंद्र, वंश, आदित्य, अंश, दुर्गेश और अनुराग ने स्वर्ण पदक हासिल कर नेशनल स्तर पर अपनी जगह सुनिश्चित की। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजीव सोई महानगर अध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा, डॉ जयदीप एवं गोपाल जी द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र कुमार चौधरी 'प्रदेश सचिव' उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किए एवं क्रीड़ा भारती आगरा के राजेश कुशवाह (विभाग संयोजक), बी.के. मित्तल (जिला अध्यक्ष) हरिओम सिकरवार, चंद्र प्रकाश राजपूत (जिला महामंत्री) हरदीप सिंह हीरा (महानगर उपाध्यक्ष), प्रताप भगेल, रूपेश अग्रवाल (महानगर मीडिया प्रभारी), देवजीत घोष (जिला मीडिया प्रभारी) शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन विष्णु मिश्रा ने किया। इस अवसर पर देवजीत घोष सहित अन्य खेल अधिकारी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

इस अवसर पर क्रीड़ा भारती,आगरा के पदाधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच है और चयनित खिलाड़ियों से राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

(फोटो कैप्शन : विजेताओं को मैडिल्स पहनाते.मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र कु.चौधरी एवं विभाग संयोजक राजेश कुशवाह)