कृष्ण कुमार गोयल बने, आगरा मंडल व्यापार संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष।


हिन्दुस्तान वार्ता।

 आगरा। आगरा मंडल व्यापार संगठन की विगत 13 फरवरी,23 दिन सोमवार को संगठन की कार्यकारिणी की बैठक संगठन के कार्यालय पर अध्यक्ष श्री पवन बंसल जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।  

 बैठक में सर्वसम्मति से श्री कृष्ण कुमार गोयल को संगठन का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया और आशा व्यक्त की गई,कि उनके नेतृत्व में संगठन गतिशील होगा तथा सदस्यों की समस्याएं समझेंगे और संगठन को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग प्रदान करते रहेंगे।

 श्री कृष्ण कुमार गोयल के कार्यवाहक अध्यक्ष चुने जाने पर संगठन के सर्वश्री पवन बंसल, तिलोक चंद शर्मा, चरणजीत थापर, प्रकाश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, दर्शन थवानी, राजेश अग्रवाल, डीके जैन, सरिता गौतम (एडवोकेट), नीतू अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, प्रदीप लूथरा आदि ने हर्ष व्यक्त किया।