नगर निगम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी।



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

 आगरा बृज क्षेत्र कार्यालय में आगरा जिला व महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा की एक सयुक्त बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के बृज क्षेत्र अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह जी ने की। मुख्य अतिथि श्री संजीव भारद्वाज जी ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी भाजपा रहे।

बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्य योजना को लेकर समीक्षा की गई।

बैठक में सुझाव रखा गया कि भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यक्रम स्थापना दिवस एवं दीनदयाल उपाध्याय समर्पण योजना मण्डल व शक्ति केन्द्र तक कार्य विभाजन सर्व व्यापी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के अन्तर्गत आने वाले जैन समाज,मुस्लिम समाज, सिख समाज, ईसाई समाज से संपर्क किया जाये ।

बैठक का संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के बृज क्षेत्र महामंत्री श्री बन्टी ग्रोवर जी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री दिलीप जैन भंडारी जी,अल्पसंख्यक मोर्चा आगरा के महानगर अध्यक्ष हाजी अल्ताफ हुसैन जी, मोर्चे के अतिरिक्त क्षेत्र के रविंद्र जैन,आर के डेविड,सोनिया जैन,सचिन जैन, महानगर महामंत्री अरविंद कुमार जैन जी श्री गुरुदयाल सिंह बॉबी बेदी जी उपाध्यक्ष अनंत कुमार जैन मंत्री परमजीत सिंह बग्गा अकील अहमद, सैफुद्दीन कुरेशी, नरगिस जी सह कोषाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद व जिले की पूरी टीम आगरा महानगर की पूरी टीम मंडल अध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।