पैन-आधार लिंक की अवधि बढ़ाए जाने पर,आगरा मंडल व्यापार संगठन ने वित्त मंत्री का किया आभार।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा।माननीय वित्त मंत्री भारत सरकार के द्वारा पैन-आधार के लिंक करने के लिए जो अवधि 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून 2023 तक कर दी है उसके लिए आगरा मंडल व्यापार संगठन के सभी व्यापारी नेताओं ने आभार प्रकट करते हुए वित्त मंत्री भारत सरकार को धन्यवाद  ज्ञापित किया है।

आगरा मंडल के व्यापारी नेताओं ने वित्त मंत्री जी से अनुरोध किया है कि इस समय जो आधार और पैन लिंक नहीं कर पाए है वे अधिकांश लोग वह हैं जो गरीबी रेखा के अंतर्गत आते हैं और उनकी  स्थिति ऐसी नहीं है कि सरकार ने जो पैन आधार लिंक करने के लिए ₹1000 का शुल्क निर्धारित किया है वह अदा कर सकें। अतः संगठन ने सरकार से मांग की है कि इस शुल्क को समाप्त किया जाए।

 मांग करने वालों में संगठन के सर्वश्री चरणजीत थापर, अरविंद बंसल, पवन बंसल, त्रिलोक चंद शर्मा, राजेश गोयल, राजकुमार अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, कृष्ण कुमार गोयल, राकेश यादव, मनोज अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता, मुकेश वर्मा, राजकुमार शर्मा, राहुल अग्रवाल, राहुल गुप्ता, अरविंद कुमार गर्ग, सचिन बंसल, पंकज अग्रवाल, राजीव गुप्ता, विनीत शर्मा आदि प्रमुख हैं।