देहरादून:भारतीय कला महोत्सव का भव्य आयोजन।

 


हिन्दुस्तान वार्ता। 

आगरा।देहरादून की राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था इंडियन ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय नृत्य, संगीत एवं अभिनय हेतु "भारतीय कला महोत्सव" का भव्य आयोजन देहरादून नगर निगम के प्रेक्षागृह में  22 एवं 23 अप्रेल 2023 को आयोजित किया गया।

इस अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव में आगरा के वरिष्ठ रंगमंच,फ़िल्म,टी वी,अभिनेता एवं नाट्य निर्देशक उमाशंकर मिश्र को बतौर मुख्य निर्णायक आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर श्री मिश्र को "भारतीय कला नाट्य भूषण सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।इसके अलावा "नेशनल जूरी अवॉर्ड" भी प्रदान किया गया।

संस्था के संस्थापक निदेशक नवीन शर्मा ने जब उक्त सम्मान/अवॉर्ड की घोषणा की तो प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया।दूनघाटी रंगमंच के निर्देशन नाट्य भूषण लक्ष्मी नारायण लाल ने नाट्यकर्मी उमाशंकर मिश्र की सतत रंगमंचीय यात्रा का विवरण प्रस्तुत किया।

इस उपलब्धि पर फ़िल्म निर्माता रंजीत सामा, अनिल जैन, संजय चतुर्वेदी, अजय दुबे, सूरज तिवारी,मनोज बांदिल पंकज सक्सेना,चन्द्रशेखर,दीपक जैन,एस के जैन आदि ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।