बाबा बजरंग बली के पावन प्रकोटत्सव पर भव्य शोभायात्रा।



हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा: 7 अप्रैल, शुक्रवार, बाबा बजरंग बली के पावन प्रकोटत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में 7 झाँकी, 3 बैण्ड, घोड़े, ऊँट व साउण्ड की गाड़ी व श्री महाकाल की पालकी, श्री खाटू श्याम जी की निशान यात्रा इत्यादि शामिल रहे। शोभायात्रा फुलट्टी चौराहे से प्रारम्भ होकर गुड़ की मण्डी, सिन्धी बाजार, फुब्बारा, किनारी बाजार, जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी, धुलियागंज, घटिया होते हुए फुलट्टी चौराहे पर पहुंची। वहां यात्रा का समापन हुआ।

शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण बाबा महाकाल की पालकी जो कि उज्जैन से आई है। जिसमें वहीं से 30 बाबा के सेवादार और 30 डमरू बादक भी शामिल हुए। साथ में बाबा बजरंग बली का दिव्य डोला और सुधीर बैण्ड भी शामिल रहा।

इस दौरान शोभायात्रा में मौजूद रहे ।

संरक्षक अजय गर्ग (अवागढ़), धन कुमार जैन (धन्नू भाई), सुधीर शर्मा, स्वदेश वर्मा (गागा भाई) (अध्यक्ष) रवि दुबे, (कार्यक्रम संयोजक) रिक्की शर्मा, (मुख्य डोला प्रभारी) देव शर्मा (गुनगुन शर्मा), (महामंत्री) प० रामानन्द दीक्षित, श्याम महेश्वरी, (उपाध्यक्ष) रौनक अग्रवाल, (कोषाध्यक्ष) अमित अग्रवाल, (महाकाल डोला प्रभारी) गप्पू शर्मा, (शोभायात्रा प्रमुख) रविन्द्र शर्मा (सनी भाई), (मीडिया प्रभारी) सुमित अग्रवाल, (शोभायात्रा सुरक्षा प्रमुख) अनुराग शर्मा (अन्नी भाई), (व्यवस्था प्रमुख) वरून सिंह चौहान,अशोक अग्रवाल (खन्दौले मेडीकल), राम महेश्वरी, अतिशय गोयल,दिलीप अग्रवाल, विनय गोयल, सागर वर्मा, संचित शर्मा, अनुग्रह अवस्थी,अंकित तिवारी, हिमान्शु विटौलिया, दर्पण सूरी, के के वर्मा, अमन गर्ग, कपिल गुप्ता, उमंग जैन, सौरभ वर्मा, नीरज गर्ग, माधव पाराशर, महेन्द्र वर्मा, विशल गोयल आदि।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।