एक देश,एक मतदाता,एक सूची।आगरा मंडल व्यापार संगठन ने मुख्य चुनाव आयुक्त की लिखा पत्र।

 


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा मंडल व्यापार संगठन के व्यापारी नेताओं ने मा.मुख्य चुनाव आयुक्त से यह मांग की है कि भारतवर्ष में सभासद, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत,छावनी परिषद,विधानसभा एवं लोकसभाआदि के लिए समय-समय पर चुनाव कराए जाते हैं। इन चुनावों को कराने के लिए अलग-अलग मतदाता सूची बनाई जाती है।

 प्रत्येक चुनाव के लिए अलग-अलग सूची बनाए जाने के कारण कई कई मतदाताओं के नाम सारी मतदाता सूचियों में आने से रह जाते हैं। जैसे किसी का मतदाता का नाम लोकसभा सूची में नहीं होता है, लेकिन विधानसभा सूची में होता है। ऐसे ही किसी मतदाता का नाम नगर निगम की सूची में नहीं होता है लोकसभा और विधानसभा की सूची में होता है। मतदाता पहचान पत्र होने के बावजूद भी मतदाता सूची में नाम न होने के कारण वह संविधान के अधिकार मतदान करने से वंचित रह जाता है,इससे मत प्रतिशत भी गिर जाता है, जिस कारण कभी-कभी पात्र प्रत्याशी की हार तक हो जाती है। 

संगठन आपसे मांग करता है कि भविष्य में मतदाता सूची के लिए एक सॉफ्टवेयर बनाया जाए,जिसमें एक देश एक मतदाता, एक सूची तैयार की जाए, जिससे सभी होने वाले चुनावों में जैसे: सभासद,नगर पंचायत, ग्राम पंचायत ,छावनी परिषद, विधानसभा एवं लोकसभा एवं अन्य सूचियों के लिए सूची जारी हो सके तथा सूची तैयार करने में भारत सरकार द्वारा अधिक से अधिक खर्चा भी होता है,उसे भी बचाया जा सके।

संगठन आपसे यही मांग करता है कि मतदाता सूची बनाए जाने के लिए प्रत्येक वार्ड में कार्य दिवस के दिन कार्यालय खुला रहना चाहिए, जिससे कि कोई भी  मतदाता अपना नाम सूची में अंकित- शामिल कर सकें।

 मांग करने वालों में पवन बंसल ,त्रिलोक चंद शर्मा,राजेश गोयल ,चरनजीत थापर, दुर्ग विजय सिंह भैय्या, राज कुमार शर्मा,राज कु.अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, कृष्ण कुमार गोयल, अरविंद बंसल, अशोक गोयल, हिमांशु सचदेवा, सौरभ जसोरिया, मनोज अग्रवाल ,पंकज अग्रवाल, धीरज मोहन सिंघल, अशोक अग्रवाल ,सुरेंद्र आहूजा, बब्बल,मुकेश वर्मा ,बब्बू साहनी ,नितिन कुमार अग्रवाल ,चरण जीत सिंह ,'टिम्मा आदि प्रमुख हैं।