राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना ने,नव दुर्गा पूजा कर,कन्याओं को कराया भोजन।

                                  

हिन्दुस्तान वार्ता। 

आगरा। खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बीरई में राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ संत धर्म दास महाराज, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ठाकुर रनिया देवी धाकरे और जिला सचिव ठाकुर रघुनाथ सिंह धाकरे ने नौमी 27 जून,को नौ दुर्गा पूजा कर कन्याओं के चरणों को धोकर तिलक लगाया और चरणामृत ग्रहण किया।

 उसके बाद कन्याओं और लागुरो को भोजन कराया।

संत धर्म दास महाराज ने कहा कि हमारे देश में हिन्दू संस्कृति के आधार पर नौमी को कन्याओं को भोजन कराए जाते हैं। विश्व में सबसे सुंदर देश भारत है,जहां जल, अग्नि, वायु, आकाश, पृथ्वी, पर्वत, नदियों और गौ माताओं को पुजा जाता है। भारत देश में सनातन संस्कृति को माना है और गौ माता को अपनी माता का दर्जा दिया जाता है। राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना भारत देश के कई राज्यों में गौ माताओं की सेवा करने का कार्य कर रही है, तथा स्वच्छ पर्यावरण मिशन चालू करने वाली है।             

रिपोर्ट-ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी