आगरा व्यापार मंडल व चित्रगुप्त परिषद ने ताजगंज मोक्षधाम हेतु बैंचें,श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को की भेंट।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा व्यापार मंडल द्वारा 36 बेंच तथा चित्र गुप्त परिषद द्वारा 06 बेंच, ताजगंज मोक्षधाम के नवनिर्मित अन्तयेष्टि स्थल के लिए श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,महामंत्री राजीव अग्रवाल,कोषाध्यक्ष ऋषि मित्तल,मंत्री राजेन्द्र गोयल,मीडिया प्रभारी नंद किशोर गोयल संजीव गुप्ता,मनोज शर्मा एवं कमेटी के अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रदान की गई।

लोहामंडी बाजार कमेटी की ओर से 6 सीलिंग फैन भेंट किये गये।

मोक्षधाम सत्संग हाल में आज आयोजित समर्पण कार्यक्रम में आगरा व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैया लाल राठौड़, महामंत्री अशोक मंगवानी ,संगठन मंत्री राकेश बंसल,उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल, राजेश अग्रवाल ,रोहित कत्याल,मंत्री बृज मोहन ,योगेश लखवानी ,राजीव गुप्ता, चित्रगुप्त परिषद से अध्यक्ष सुभाष सक्सेना,महामंत्री आर पी सक्सेना,एकमा के महासचिव संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार गुप्ता और संदीप गुप्ता ने किया।