जिला जज,जिलाधिकारी एवं एसीपी ने किया,सेंट्रल जेल-जिला जेल का निरीक्षण।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा:14 जून, जिला जज श्री विवेक संगल एवं अपर पुलिस कमिश्नर श्री केशव कुमार चौधरी व जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल के द्वारा जिला कारागार एवं केंद्रीय कारागार का भौतिक निरीक्षण किया । 

निरीक्षण के दौरान जिला जज ने सर्व प्रथम नारी निकेतन महिला बैरक का निरीक्षण किया तथा निरूद्ध महिला बन्दियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।  महिला बन्दियों द्वारा अपनी जमानत सम्बन्धी समस्या तथा खानपान की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

 उन्होंने कहा कि महिला बंदी एवं पुरुष बंदी के पास वकील ना हो तो सरकारी वकील उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। तत्पश्चात् कारागार में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाए। 

उसके बाद महिला बैरक व पुरुष बैरिक में खाद्यान्न सामग्री व अन्न भंडारण एवं बेकरी का निरीक्षण किया तथा साफ सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  जिला जज द्वारा जिला कारागार में पुरुष बैरक एवं महिला बैरक पंखा कूलर को ठीक करने के जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

इसके साथ ही बीमार निरूद्ध बन्दियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में एवं उनको दी जाने वाली दवाईयों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा आधुनिक चिकित्सालय वार्ड में भर्ती बंदियों का जायजा लिया। तत्पश्चात् उन्होंने केन्द्रीय कारागार में बन्दी मनोवैज्ञानिक परामर्श केन्द्र का निरीक्षण किया, केन्द्र प्रभारी ने बताया कि बन्दियों को टेक्नीकल प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री मृत्युंजय श्रीवास्तव, केन्द्रीय कारागार के अधीक्षक श्री राधा कृष्ण मिश्र, जिला कारागार अधीक्षक श्री पी0डी0 सलौनिया, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ देवेंद्र सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे। 

रिपोर्ट-असलम सलीमी।