काबिले तारीफ:थाना कमला नगर पुलिस ने,5 माह पूर्व हुई,महिला की अपहरण के बाद हत्या का किया खुलासा,अभियुक्त भी गिरफ्तार।

 


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: 15 जुलाई, थाना कमला नगर पुलिस टीम ने करीब 5 माह पूर्व एक महिला के अपहरण के बाद हुई हत्या का सफलता पूर्वक खुलासा किया,साथ ही इस हत्या में संलिप्त अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशानदेही से घटना में प्रयुक्त फ़ावड़ा,बेडशीट एवं मृतका का शव,कंकाल भी बरामद किया। इस घटना के खुलासे से सभी लोग  कमला नगर पुलिस टीम की सराहना कर रहे हैं।

 आगरा के जागरूक नागरिकों का कहना है कि इस तरह पुलिस की सक्रियता से अपराधों पर अवश्य ही लगाम लगेगी। 

घटना की विस्तृत जानकारी के लिए,निम्नलिखित..पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति ,सुधी नागरिक अवश्य पढ़ें।  👇

जय हिन्द...🇮🇳