हैल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने चिकित्सकों-समाज सेवियों को किया सम्मानित।



प्रो.(डॉ.) के.सी.सारस्वत,आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य विनोद महेश्वरी भी सम्मानित।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: एनजीओ हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के तत्वधान में होटल पीएल पैलेस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आगरा के चिकित्सकों को और समाजसेवियों को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एसपी सिंह बघेल द्वारा सम्मानित किया गया।

 इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एस पी सिंह बघेल ,डॉ आर एस पारेख ,प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन सर्जन आर सी मिश्रा, सत्यमेव जयते ट्रस्ट के फाउंडर मुकेश जैन आगरा के कई गणमान्य लोग शामिल रहे ।

 एनजीओ हेल्पिंग हैंड की फाउंडर प्रेसिडेंट श्रीमती स्वर्ण स्वर्णना ने अतिथियों एवं केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

 इस अवसर पर उन्होंने प्रो.(डॉ.)के.सी.सारस्वत, आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य विनोद महेश्वरी का भी सम्मान किया। 

संस्था द्वारा समय-समय पर कैंप लगाए जाते हैं। संस्था द्वारा लगभग 30000 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है जो अपने आप में एक मिसाल है। संस्था में 30 सरकारी  छोटे बच्चों के स्कूल गोद ले रखे हैं ,जहाँ समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण होता रहता है एवं बच्चों को निशुल्क दवाएं और और किताबें एवं गरीब बच्चों की फीस भी जमा करते हैं।

 संस्थान के अंतर्गत 300 वॉलिंटियर है जो बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्राइमरी स्कूल में जाकर देते हैं। न्यू हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की प्रेसिडेंट स्वर्ण स्वर्णना बहुत ही बड़ा सेवा का कार्य कर रही है जो अपने आप में बहुत बड़ी मिसाल है।