भगवान शिव के दो अवतार आज भी जीवंत:पूज्य संत श्री अरविंद जी महाराज।

 



सावन के सोमवार को हुए विश्राम पर लगभग तीन हज़ार श्रद्धालुओं ने किया शिव पुराण का श्रवण।  

आगरा नगर आयुक्त एवं हिन्दुस्तान वार्ता के स्टेट हैड धर्मेन्द्र कु. चौधरी को महाराज जी ने ससम्मान दिया आशीर्वाद।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : कमला नगर स्थित जनक पार्क में चल रहे शिव महापुराण रस महोत्सव का सोमवार को शिव अवतार, अम्बरीश कथा और पार्थिव लिंग पूजन के साथ विश्राम हो गया। व्यासपीठ से पूज्य संत श्री अरविंद जी महाराज ने कहा कि धरती पर बुराई का नाश करने के लिए भगवान ने कई अवतार लिए है। भगवान शिव ने 19 अवतार लिए थे। आज भी भगवान शिव के दो अवतार भगवान हनुमान और महाभारत काल के योद्धा अश्‍वत्‍थामा जीवित है। जहां एक तरफ भगवान हनुमान जी कहीं पहाड़ी पर बैठ ध्यान मुद्रा में लीन हैं तो वहीं दूसरी तरफ अश्‍वत्‍थामा महाभारत के समय से ही श्रीकृष्ण के श्राप के कारण आज भी घने जंगल में कहीं भटक रहे हैं। भगवान विष्‍णु कलियुग में कल्कि का अवतार लेकर प्रकट होंगे। 

सावन के सोमवार पर लगभग तीन हज़ार श्रद्धालु संत श्री अरविन्द जी महाराज को सुनने के लिये जनक पार्क पहुंचे। भोले शंकर के भजन ऊँची ऊँची वादी में बसते है भोले शंकर..., चलो भोले बाबा के द्वारे..., डम डम डमरू बजाये शिव शंकर... आदि गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूम उठे। विश्राम पर शिवपुराण की महाआरती की गयी।

इससे पूर्व आगरा नगर आयुक्त एवं हिन्दुस्तान वार्ता(एच वी मीडिया) के स्टेट हैड धर्मेन्द्र कुमार चौधरी को महाराज जी ने आशीर्वाद दिया।

 शिवपुराण के मुख्य यजमान सुरेश चंद्र सिंघल और मधु सिंघल है। दैनिक यजमान श्रीभगवान रैपुरिया, महेंद्र जैन, रविकांत अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, संजय गुप्ता और सचिन मित्तल रहे।  

शिव पुराण में आज।

मिडिया समन्वयक विमल कुमार ने बताया कि मंगलवार को विश्व शांति यज्ञ व भंडारा किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदीप कुलश्रेष्ठ, संतोष मित्तल, राजेश अग्रवाल, संदीप मित्तल, विजय अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, विनोद जैन, संजीव बंसल,पंकज लोहिया आदि मौजूद रहे।