आगरा का प्रसिद्ध फूलों का ताज़िया,किया गया सुपुर्देखाक।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

 आगरा: कटरा दबकइयान पाय चौकी से फूलों का ताज़िया 10:30 बजे पर उठाया गया। इससे पूर्व आस्ताने पर मन्नतो का तांता लग गया। लोगों ने ताज़िये पर गुलाब के फूल व केवड़ा चढ़ाया।

 जैसे ही ताज़िये को रवाना किया, मौसम का मिजाज़ बिगड़ा और बारिश होने लगी। ताज़ियेदार भीगते हुए ताज़िये को लेकर आगे बढ़ते रहे। उसके पीछे शहर के अन्य ताज़िये एक दूसरे के पीछे चल रहे थे।

ताज़ियेदार ताज़ियों के आगे हरे झंडों के साथ,तिरंगा झंडा,भी लेकर चल रहे थे।

फूलों के ताज़िये के साथ सभी ताज़िये पाय चौकी से होते हुआ फ्रीगंज, पीर कल्यानी, गांधी नगर होते हुए न्यू आगरा कर्बला में पहुंचे, जहाँ फूलों के ताज़िये के साथ सभी ताज़ियों को सुपुर्देखाक कर दिया गया। 

ताज़ियो के साथ चल रहे कमेटी के अध्यक्ष शाहिद हुसैन,शरीफ खान,

उपाध्यक्ष हाजी कामरान उद्दीन, चौ० शान, हाजी शाद शमसी, समी आगाई, इरफान सलीम, बुन्दन मियाँ प्रमुख रूप से शामिल रहे।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।