नेशनल चैम्बर अध्यक्ष मिले मुख्यमंत्री जी से।

                       

द्वितीय कॉरिडोर में आगरा मेट्रो हो एम जी रोड पर भूमिगत।

यमुना नदी में नालों की टेपिंग हो व आगरा मथुरा के मध्य चालू किया जाये जल यातायात।

आगरा को धार्मिक पर्यटन नगरी के रुप में किया जाये विकसित।

सिविल एन्कलेव से सभी राज्यों के लिए उड़ानें हों नियमित। 

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: 26 जुलाई,माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के आगरा आगमन पर नेशनल चैम्बर एवं आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा उनसे सर्किट हाउस में भेंट की गई।

 चैम्बर की ओर से माननीय मुख्यमंत्री महोदय का स्वागत एवं सम्मान किया गया,साथ ही आगरा के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी।चर्चा के दौरान आगरा मेट्रो के द्वितीय कॉरिडोर में एम जी रोड पर ऊपरगामी लाइन को भूमिगत कराने के लिए अनुरोध किया गया। 

आगरा को धार्मिक पर्यटन नगरी के रुप में विकसित करने के लिए कहा गया। 

 इस हेतु यमुना नदी को स्वच्छ किया जाये। आबादी क्षेत्र में सभी नालों को टैप किया जाये। यमुना नदी में डिसिल्टिंग की जाए तथा मथुरा से आगरा के मध्य जल यातायात प्रारम्भ किया जाये।

सिविल एन्क्लेव के कार्य को पूर्ण कराया जाये। साथ ही यहां से सभी राज्यों के लिए उड़ानें नियमित की जायें। इन सभी विषयों पर चैम्बर की ओर से प्रतिवेदन दिए गए। 

प्रतिनिधि मंडल में चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल,आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन से राकेश गर्ग, संदीप अग्रवाल, संजय गोयल,आशीष अग्रवाल आदि मौजूद थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी,आगरा एवं मुख्यमंत्री के गृह सचिव संजय प्रसाद जी भी उपस्थित थे।