चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर,चैम्बर ने मनाया: भारत विजय उत्सव।



इसरो के वैज्ञानिकों ने कहा "इंडिया इज ऑन मून"।

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा:चैम्बर भवन में सायं 5.30 बजे से चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग हेतु अग्रसर होने पर, चैम्बर में भारत विजय उत्सव मनाया गया।

चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के वैज्ञानिकों द्वारा चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत दुनिया का प्रथम देश बनने पर हार्दिक खुशियां जताई गयी ।   

चंद्रयान 3 की यह सफलता भारत को इसरो के वैज्ञानिकों के कठिन परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम है। इस प्रयोग से इसरो द्वारा एक नया इतिहास रचा गया है।  इसरो के वैज्ञानिकों को बहुत बहुत हार्दिक बधाइयाँ। 

अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान संस्थान के इस प्रयोग के सफलता की कामना सभी देशवासियों द्वारा की जा रही थी ।  

सफल होने का पूरा विश्वास था और चैम्बर में भारत विजय उत्सव मनाने के लिए सायं 5 बजे से तैयारी की जा रही थी। जैसे जैसे समय समाप्त की और बढ़ रहा था हृदय की धड़कने बढ़ रही थी और 6.04 पर जैसे ही चंद्रयान 3 ने चंदा मामा पर पदार्पण किया सभी के चेहरे ख़ुशी खिल उठे।   

चैम्बर द्वारा इसरो के वैज्ञानिकों को ढेरों बधाईयां दी गई। तिरंगा फहराकर भारत माता की जय घोश के साथ भारत विजय उत्सव बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया गया।

भारत विजय उत्सव के अवसर पर अध्यक्ष राजेश गोयल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज बंसल, कोशाध्यक्ष योगेश जिन्दल, पूर्व अध्यक्ष प्रेम सागर अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता, श्री किशन गोयल, शलभ शर्मा, सदस्य अशोक कुमार गोयल, राकेश चौहान आदि उपस्थित थे।