कैलाश महादेव मंदिर में,चंद्रयान-3 की,सकुशल लैंडिंग के लिए महादेव जी का श्रद्धाभाव पूर्ण रुद्राभिषेक।

                

     
                            महंत निर्मल गिरी जी महाराज
                 
                               

 हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

 आगरा: 23 अगस्त,ऐतिहासिक कैलाश महादेव मंदिर पर,चंद्रयान-3 की  सकुशल लैंडिंग के लिए,महादेव जी का श्रद्धाभाव पूर्ण रुद्राभिषेक किया गया।

 जिसमें महादेव जी का बर्फ की सिल्लियों का विशेष बंगला सजाया गया। तिरंगा रंग की बर्फ की  सिल्लियों से बाबा के समक्ष बंगला सजाया गया।

 इस पुनीत अवसर पर शहर के कई श्रद्धालु, गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  सभी ने महादेव जी से प्रार्थना की, कि चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग हो, और भारत पुन:विश्व गुरु बने।

 जिस गति से भारत आज समृद्धि की तरफ अग्रसित हो रहा है खोज में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की कुशल नेतृत्व एवं सफल वैज्ञानिकों के योगदान का प्रतिफल है।

समस्त भारत वासियों के लिए यह गर्व का विषय है। भारत तेजी से विकसित हो और विकासशील राष्ट्र के रूप  में भारत की गणना हो।

इस अवसर पर श्री कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरी जी महाराज ने उपस्थित भक्तों के सामने, भारत की समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि वह दिन अब दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु बनेगा।

महन्त गिरी जी ने आगे कहा कि हम महादेव जी से प्रार्थना करते हैं कि सुख समृद्धि और शांति व्यवस्था के अग्रदूत के रूप में भारत, विश्व में समन्वय बनाएगा और एक नए युग का सूत्रपात होगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित मठ महंत श्री सुभाष गिरी महाराज,सतीश चंद्र गोस्वामी, सोमेश गिरी, महंत निर्मल गिरी, सुभाष ढल, अभिषेक गिरी, शान्ति दूत बंटी ग्रोवर, आकाश अग्रवाल, चंद्रेश ठाकुर, आचार्य सुनील गोस्वामी, कृष्णा आचार्य, रामकिशन सहित अनेकों प्रबुद्ध नागरिकों एवं भक्तजनों की गरिमिमयी में उपस्थिति रही।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।