नेशनल चैंबर: स्थापना अमृत महोत्सव के तहत,महिला उद्यमिता विकास एवं हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी का मंडलायुक्त ने किया उद्घाटन।



महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए चैम्बर का प्रयास सराहनीय: मंडलायुक्त।

प्रदर्शनी में 57 महिला उद्यमियों ने लगाए स्टाल। 

सैकड़ों की संख्या में आए दर्शक और खरीदीं, विभिन्न प्रकार की मनपसंद हस्तशिल्प वस्तुएं।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्युरो

आगरा: 20 अगस्त,होटल क्लार्क शिराज में चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल की अध्यक्षता में नेशनल चैम्बर द्वारा मनाये जा रहे ,स्थापना अमृत महोत्सव के तहत,कार्यक्रमों की श्रृंखला में महिला उद्यमिता विकास एवं हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

 प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि मंडलायुक्त श्रीमती रितु महेश्वरी द्वारा फीता काटकर किया गया। 

 मुख्य अतिथि मंडलायुक्त ने कहा कि महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए चैम्बर द्वारा यह एक बहुत ही सराहनीय प्रयास है।

 उन्होंने इस प्रदर्शनी के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की, और अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। चैम्बर से अपेक्षा की,कि महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए चैम्बर इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी करता रहेगा।

चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि नेशनल चैंबर द्वारा 75वें वर्ष (अमृत काल में ) स्थापना अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत कार्यक्रमों की श्रृंखला में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आज के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,जिसका उद्घाटन मंडलायुक्त महोदय द्वारा फीता काटकर किया गया है,इससे महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा।इसके लिए चैम्बर मंडलायुक्त महोदय के प्रति आभार प्रकट करता है। मंडलायुक्त द्वारा महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए चैम्बर से जो अपेक्षा की गई है,चैम्बर आगे भी ऐसे कार्यक्रम करता रहेगा।

 उन्होंने आगे बताया कि आज इस हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी में 57 महिला उद्यमियों द्वारा स्टॉल लगाकर हस्तशिल्प की वस्तुएं जैसे अलग-अलग ब्रास, लेदर, रेडीमेड गारमेंट्स/ कपड़े, मिलेट्स, पर्स, बैग, टाटा का पानी,कॉफी,चाय,केक, बेड शीट्स, बच्चों की वस्तुएं, महिला परिधान,आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि, कई प्रकार की हस्तशिल्प वस्तुएं,प्रदर्शनी मे लगाई गई। आज सैकड़ों की तादाद में खरीदारों-दर्शकों ने प्रदर्शनी में भाग लिया और अपनी मनपसंद की वस्तुएं खरीदीं।  

 प्रदर्शनी को देखकर ख़रीदारों-दर्शकों में भी,बहुत उत्साह देखा गया।

 आयोजन के अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज बंसल, कोषाध्यक्ष योगेश जिंदल, महिला उद्यमियों में कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती ज्योति एन. सिंह, मंजरी शर्मा, रुचि बंसल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल,श्रीकिशन गोयल, महिला उद्यमी सबिया खान,चंचल गुप्ता, सदस्य अशोक गोयल, दिनेश कुमार जैन,मनोज गुप्ता, राजेंद्र गर्ग आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।