महिलाओं को दिलाएंगे न्याय,शिक्षा और रोजगार : आशा भदौरिया।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। नारी शक्ति विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में आज कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है,आज नारी किसी से पीछे नहीं है। अब महिलाओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। यह बात गुरूवार को यूथ हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई भारतीय वायुसेना के पूर्व अध्यक्ष आरकेएस भदौरिया की पत्नी आशा भदौरिया ने अपने साम्बोधन में कही। आवाज.ए.ख्वातीन (महिलाओं की आवाज) संस्था द्वारा आयोजित महिला सशक्तीकरण पर आयोजित कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है हर महिला आत्मनिर्भर हो,उन्हें न्याय और रोजगार के साधन उपलब्ध हों,आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को और उनके परिवार को निशुल्क शिक्षा और चिकित्सा उपलब्ध हो। अगर कोई महिलाओं का उत्पीड़न करता है तो उसके खिलाफ हम लड़ेंगे। अब महिलाएं देश की हिफाजत के लिए आगे आ रही हैं।

वहीं इस मौके पर आवाज.ए.ख्वातीन की निदेशक रत्ना शुक्ला ने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अब सेना में भी महिलाएं देश की हिफाजत के लिए आगे आ रही हैं। 

आवाज.ए.ख्वातीन (महिलाओं की आवाज) संस्था के उदेश्यों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है। बेटियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हम पूरी तरह बचनबद्ध हैं। इस मौके पर समाजसेवी इंदु ठाकुर, अपर्णा ठाकुर,पुष्पा सिरोही आदि मुख्य रूप से मौजूद रहीं।