सत्यमेव जयते ट्रस्ट की मदद से हुआ, कूल्हे का आपरेशन।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

 आगरा:चमनपुर,इटावा निवासी, 55 वर्षीय श्री लालता प्रसाद पुत्र स्व श्री होरी लाल के परिवार में कोई नहीं है। वह अविवाहित है। मजदूरी कर अपना भरण पोषण कर रहा था।लेकिन मजदूरी के दौरान ऊपर से गिर जाने से उसके दायें कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। इलाज के  लिए एस.एन. में भर्ती हो गया। डाक्टरों ने आपरेशन के लिए इम्पलांट की व्यवस्था करने को कहा।लेकिन उसके पास इसके लिए पैसों की कोई व्यबस्था नहीं थी। इंप्लांट का खर्चा ₹90,000/- आ रहा था। 

स्वयं के प्रयासों से उसने 50 हजार रुपए की व्यवस्था तो कर ली,बाकी के लिये सत्यमेव जयते से गुहार की।ट्रस्ट ने बाकी खर्च स्वयं वहन कर आपरेशन के लिये इम्प्लांट उपलब्ध कराकर मदद की। आपरेशन करने वाले डॉक्टर रजत कपूर, शैलेन्द्र शर्मा,अनिल कुमार अग्रवाल मंजीत सिंह व विनीता जैन जी के सहयोग से शनिवार को उसका सफल आपरेशन हो गया। अब वह कुछ दिनों बाद पहले की तरह काम पर जा सकेगा। 

संस्था के मुकेश जैन,गौतम सेठ,नंदकिशोर गोयल ने आपरेशन करने वाले डा.रजत कपूर व उनकी टीम के प्रति आभार वयक्त किया है।