मंगल कलश यात्रा के साथ,राष्ट्रीय संत पूज्य श्री अरविंद जी महाराज के श्री मुख से श्रीमद्भागवत सप्ताह का शुभारंभ।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगराः बल्केश्वर की सड़कों पर आज भक्ति के फूल बरसे। जयघोष हुए और श्रीमद् भागवत सप्ताह में शामिल होने का लआह्लान श्रद्धालुओं से किया गया। शक्ति सुशील मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा बल्केश्वर महादेव पहुंची, जहां सायंकाल श्रीमद् भागवत का महात्म्य बताया गया। 

बैंड बाजों से साथ शक्ति सुशील देवी मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें सैकड़ों महिलाएं पीत वस्त्र पहने, चुनरी ओढ़े कलश सिर पर रख कर चल रही थीं। भक्ति की धुन पर श्रद्धालु थिरक रहे थे। पुरुष भी शामिल थे, जो जयघोष करते हुए चल रहे थे। बग्घी में पूज्य संत श्री अरविंद जी महाराज विराजमान थे। यात्रा का स्थान-स्थान पर स्वागत हुआ और पुष्प वर्षा की गई। विभिन्न मार्गों से होती हुई कलश यात्रा बल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां महंत कपिल नागर ने संत श्री अरविंद जी महाराज का स्वागत किया।

शाम को कथा का शुभारंभ हुआ। 

जिसमें संत श्री अरविंद जी महाराज ने श्रीमद् भागवत का महात्म्य बताया। कहा कि भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की त्रिवेणी है श्रीमद् भागवत पुराण। कलयुग में इसके श्रवण मात्र ही पापों का क्षय होता है। 

इस पर पूजन करने वालों में महंत कपिल नागर एवम् गर्ग परिवार शामिल रहे।