संस्कार भारती आगरा पश्चिम प्रताप (ब्रज प्रांत) ने मनाया'हरियाली तीज महोत्सव।

अरी बहना! तीजन कौ आयौ है त्योहार,बागन में झूला पड़ गए..।

 नारी शक्ति ने बिखेरे लोक संस्कृति के मनमोहक रंग।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्युरो

आगरा। संस्कार भारती आगरा पश्चिम प्रताप (ब्रज प्रांत) द्वारा शनिवार शाम प्रताप नगर स्थित श्री बुर्जी वाला मंदिर में हरियाली तीज महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव में भारतीय लोक संस्कृति के इंद्रधनुषी रंगों ने सबका मन मोह लिया। 

 अम्मा मेरे बाबा को भेजो री, के सावन आया, नन्ही नन्ही बूंदें रे सावन का मेरा झूलना, अरी बहना! सावन की आई है बहार, चूड़ी तौ पहनूं रंग भरी और अरी बहना! तीजन को आयौ है त्योहार बागन में झूला पड़ गए जैसे मनभावन और रस भरे लोकगीतों और मल्हार गायन की प्रस्तुति कर महिलाओं और बेटियों ने महोत्सव में चार चांद लगा दिए। 

 महिलाओं ने तीज क्वीन प्रतियोगिता के अंतर्गत वॉक करके भी अपने आत्मविश्वास का परिचय दिया। होली लाइट पब्लिक स्कूल द्वारा शिव स्तुति ने सबको भाव विभोर कर दिया। कल्पना शर्मा द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी सबकी सराहना मिली।

 इस दौरान हरियाली तीज महोत्सव के विशाल मेले में श्रृंगार, राखी और तीज आदि से संबंधित उपयोगी वस्तुओं के साथ-साथ चाट-पकौड़ी और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल्स व झूले आकर्षण का केंद्र रहे।

समाजसेवी व उद्यमी सरजू बंसल महोत्सव के मुख्य अतिथि रहे। समाजसेवी विजय बंसल कागज वाले, दिनेश अग्रवाल सरिया वाले विशिष्ट अतिथि रहे। 

अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सुपारी वाले, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील कपूर, महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग,कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल और प्रांतीय मंत्री डॉ. मनोज कुमार पचौरी ने अतिथियों का स्वागत किया।

 महोत्सव का संचालन महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग और डॉ. अंशु अग्रवाल ने किया। इंजीनियर नीरज अग्रवाल और संदीप अग्रवाल मेला संयोजक रहे। शिल्पी गर्ग, नीनू गर्ग और दीपा अग्रवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी संभाली।

 प्रांतीय संरक्षक आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी, संरक्षक नंद नंदन गर्ग, अमित जैन एडवोकेट, उपाध्यक्ष नरेंद्र पुरसनानी, सुरेश चंद्र अग्रवाल, संगीत प्रमुख डॉ. राहुल शर्मा, मीडिया प्रभारी नितिन अरोड़ा, दीपक गर्ग, सह कोषाध्यक्ष राजीव सिंघल, मंत्री अमित बंसल, पंडित नवीन गौतम, मुरारी लाल वर्मा, तपेश जैन, अखिलेश श्रीवास्तव, रवि नारंग, ओपी रंजन, ऋतुराज दुबे, शुभम अग्रवाल, राजीव गुप्ता, गौरव बंसल, हरेश अग्रवाल, श्याम तिवारी, आशीष जैन, छीतरमल गर्ग, बलवीर सक्सेना, अनिल सिसौदिया, मदन लाल अग्रवाल, ब्रजराज सिकरवार भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।