कार्यालय,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,आगरा के मार्ग दर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता रैली।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देश एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के कुशल मार्गदर्शन में आज प्रातः 10: 30 बजे  आगामी दिनांक 09.09.2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए जागरुकता रैली को माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विवेक संगल के द्वारा जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया गया। रैली के प्रस्थान के समय परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, श्री विपिन कुमार, प्रथम, श्री अमरजीत सिंह, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, आगरा,

डॉ दिव्यानन्द द्विवेदी, अपर जिला जज,/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण तथा लीगल डिफेंस सिस्टम के समस्त कर्मचारीगण  तथा समस्त परा विधिक स्वयंसेवक, जिला विद्यालय निरीक्षक के पदाधिकारी श्री अजय चौधरी एवं महावीर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के अध्यापक श्री रतन कुमार जैन, एवं नामित अधिवक्तागण उपस्थित रहे। रैली का प्रारंभ जनपद न्यायालय परिसर गेट संख्या से 01 से होती हुई एम0जी0 रोड के रास्ते स्पीड कलर लैब, चौराहा तक एवं एवं पुनः स्पीड कलर लैब, चौराहा  के रास्ते एमजी रोड से होते हुए  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के कार्यालय में  रैली का समापन किया गया। उक्त रैली एमडी जैन के एनएसएस के छात्र पराविधिक स्वयं सेवको के द्वारा  रैली में प्रतिभाग किया गया।

  रैली में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के नारो का  संबोधन करते हुए आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया। रैली का समापन सौहार्दपूर्ण रहा।

इसके अतिरिक्त आज श्री अमरजीत सिंह अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, आगरा, की अध्यक्षता में प्रशासनिक नोडल अधिकारी/ Certainly लोक अदालत एवं पुलिस प्रशासन के नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, आगरा के साथ बैठक का आयोजन किया गया बैठक में डॉक्टर दिव्यानंद द्विवेदी अपर जिला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा भी उपस्थित रहे बैठक का उद्देश्य राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाए जाने हेतु प्रशासनिक नोडल अधिकारी और पुलिस प्रशासन मॉडल अधिकारी को समुचित सुरक्षा व्यवस्था एवं अधिक से अधिक लाभ दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।