राजनैतिक-समाजसेवियों के कंठ से गूंजे क्रांतिकारियों के जयघोष
विभूतियों और क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
ब्रज के होली नृत्य,नुक्कड नाटक, देशभक्ति के गीतों ने हजारों दर्शकों का मन मोहा
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : मित्र मिलाप के तत्वावधान में बेलनगंज चौराहा पर अनगिनत नागरिकों ने हार्डी बम कांड के क्रांतिकारियों स्व.वासुदेव गुप्ता, स्व.रोशनलाल गुप्त करुणेश, स्व.रामप्रसाद भारतीय के चित्रों के समक्ष पुष्प अर्पित किये।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुविख्यात गायिका अनामिका मिश्रा के गीतों से हुआ। सुविख्यात गायिका ललिता कर्मचंदानी ने देशभक्ति के गीतों से समां बांध दिया। मुख्य आकर्षण रहा,विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की एक मंच पर सामूहिक उपस्थिति। इनमें केंद्रीय मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल, पूर्व मंत्री डा.रामबाबू हरित, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डा.निर्मला दीक्षित, पूर्व विधायक चौधरी उदयभान सिंह, नागेंद्र प्रसाद दुबे गामा, डा.कुंदनिका शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश नेता राम टंडन, नवीनचंद शर्मा, सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, सपा नेता रिजवान उद्दीन आदि ने मंच से सामूहिक रूप से क्रांतिकारियों के जयघोष किये और क्रांतिकारी गाथा को चिर स्थायी बनाने पर जोर दिया।
संचालन मित्र मिलाप के संयोजक एवं पूर्व पार्षद दीपक खरे ने किया। मित्र मिलाप के राकेश मित्तल (अध्यक्ष) सुधीर उपाध्याय, अजय रंगीला, क्रांतिकारी वासुदेव गुप्ता परिवार के अशोक अग्रवाल, माधुरी अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, कमल अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, क्रांतिकारी करुणेश परिवार के संजय गुप्ता,आदर्श नंदन गुप्ता, शरद गुप्ता, अभिनंदन गुप्ता, अभिनीत, अभिज्ञान गुप्ता ने अतिथियों को सम्मानित किया।
इन विभूतियों का किया सम्मान :
समारोह में डा.मधु भारद्वाज (वरिष्ठ साहित्यकार), डा.अतुल माथुर (शिक्षाविद्), टी.एन.अग्रवाल (व्यापारी नेता) का अभिनंदन किया गया। ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज मिश्रा व उनकी कार्यकारिणी के कुछ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
ब्रज के नृत्यों पर झूमे दर्शक :
वृंदावन के कलाकारों ने ब्रज के लोकनृत्यों से समा बांध दिया। फूलों की होली,मयूर नृत्य आदि प्रस्तुत किय़े।
नुक्कड़ नाटक से दिया रक्तदान का संदेश :
वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल जैन के निर्देशन में एक नुक्क़ड़ नाटक का जीवन है अनमोल का मंचन किया गया,इसमें रक्तदान की प्रेरणा दी गई। मंचन करने वाले कलाकारों में टोनी फास्टर, वी.माही, वर्षा अग्रवाल, सार्थक भारद्वाज आदि थे।
ये रहे उपस्थित :
डा.गिरधर शर्मा, डा.मुनीश्वर गुप्ता, बसंत गुप्ता, डा.विनोद माहेश्वरी, अशोक चौबे, डा.वत्सला प्रभाकर, आनंद राय, डा.गिरीश गुप्ता, प्रो.उमापति दीक्षित (केंद्रीय हिंदी संस्थान), सुनील विकल, डा.तरुण शर्मा, राजेश अग्रवाल (प्राचीन पेठा), सूरज तिवारी, चौधरी फरहान, समी आगाई, सुनील जैन, ज्योति जादौन, अनिल सोनी, नीरज अग्रवाल, कुमकुम उपाध्याय, वरिष्ठ फ़ोटो - जर्नलिस्ट असलम सलीमी, डा.महेश धाकड़, ब्रजेश शर्मा (स्वराज्य टाइम्स) दीपक ढल, विकास (लड्डू),कवि राजबहादुर राज, रमेश पंडित, सुशील सरित, प्रभुदत्त उपाध्याय, हरीश भदौरिया, इंदर सिंह इंदल,नंद नंदन गर्ग,दुर्गेश शर्मा, अनुराग चतुर्वेदी, गिर्राज बंसल, सुषमा जैन, राकेश जैन, मनोज तोमर, ऋषि अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, भोलानाथ (ट्रांसपोर्ट), वीरेंद्र अग्रवाल (ट्रांसपोर्ट), अदिति कत्याल, त्रिलोकचंद बंसल, सहतोष गौतम, ध्रुव वर्मा, संजय अग्रवाल, सोमा सिंह, सुधीर गुप्ता, पवन गुप्ता, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट : असलम सलीमी





