पंजाबी विरासत ने शहीदेआजम भगत सिंह को उनके जन्मदिवस पर किया,तहे दिल से याद।



शहीदों की चिताओं पर,लगेंगे हर बरस मेले।

वतन पर मिटने वालों का,यही बाकी निशाँ होगा।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: शहीदे आजम भगत सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर पंजाबी विरासत आगरा द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह की कुर्बानी को याद करते हुए दीपदान किया एवं उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 इसके बाद सभी ने  ये याद किया कि  इन शहीदों की कुर्बानी के कारण, आज हम सब आजाद भारत में सांस ले रहे हैं।आजादी के संघर्ष में इंकलाब ज़िंदाबाद... का नारा बुलंद करने वाले, इन महान क्रांतिकारियों का भावपूर्ण स्मरण किया गया।

इस दौरान पंजाबी विरासत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल वर्मा,महामंत्री बंटी ग्रोवर,कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, तीनो मंत्री दीपक सरीन, मोहित कत्याल, कुसुम महाजन, मीडिया प्रभारी भूपेश कालरा,उपाध्यक्ष संदीप अरोरा,हिमांशु सचदेवा,अमित खत्री, धीरज कोहली,अवतार गिल,राजकुमार घई,अशोक अरोरा,एस के बग्गा,प्रवीण ओबरॉय आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।