ऑल इंडिया एसो.ऑफ टैक्स लॉयर्स के वार्षिक अधिवेशन में श्री अजय सिंह दिल्ली राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री रजनीकांत वर्मा राष्ट्रीय महासचिव निर्वाचित।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 28 अक्टूबर 2023, ऑल इंडिया एसो.ऑफ टैक्स लॉयर्स 

का होटल ऑरेंज प्रताप पुरा रोड आगरा में संपन्न हुए वार्षिक अधिवेशन में दिल्ली के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अजय सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, आगरा के श्री रजनीकांत वर्मा राष्ट्रीय महासचिव निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अतिरिक्त श्री सुधीर संगल दिल्ली और श्री संजय अरोड़ा करनाल उपाध्यक्ष दिल्ली, निर्वाचित घोषित किया गया। सुश्री मीरा गुप्ता दिल्ली उच्चतम न्यायालय, श्री रजनीश आर सिंगल उत्तराखंड, श्री राकेश गौतम हरियाणा, श्री राधारण त्रिपाठी मुंबई ,श्री सतीश चंद्र बंसल उत्तर प्रदेश,रवि दत्त कौशिक गाजियाबाद का चयन उपाध्यक्ष के रूप में किया गया। श्री रमेश चंद्र पाल गाजियाबाद, श्री सुभाष चंद्र गुप्ता दिल्ली एवं श्री आर्य सेवन राज तमिलनाडु को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव निर्वाचित घोषित किया गया।

वार्षिक अधिवेशन का संचालन  वर्तमान संयुक्त सचिव श्री संजय अग्रवाल दिल्ली द्वारा किया गया एवं अध्यक्षता नि.राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवराज शर्मा दिल्ली ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में निर्वाचित कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रभात अरोड़ा एवं उनके सहयोगी को अध्यक्ष श्री एक शर्मा एवं राकेश गुप्ता का निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए धन्यवाद व्यापित किया, साथ ही साथ नि. वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवराज शर्मा ने आगरा में अति सुंदर एवं व्यवस्थित आयोजन हेतु आगरा के अपने सभी साथियों का भी आभार व्यक्त किया। अधिवेशन में विभिन्न राज्यों से सदस्यों ने मिलकर अधिवेशन को सफल बनाया, जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ताओं श्री अक्षय कुमार स्कूल श्रेष्ठ के झालानी अवनीश मिश्रा गिरीश अग्रवाल मॉनेल अग्रवाल मुकेश खंडेलवाल आदि प्रमुख थे।