मिशन शक्ति अभियान के तहत "हेल्प आगरा" पर एमएम गेट पुलिस ने किया कार्यक्रम।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत हैल्प आगरा,मोती कटरा पर,थाना एम एम गेट पुलिस द्वारा कार्यक्रम किया गया। 

थानाध्यक्ष मदन मोहन गेट कुशल पाल सिंह, महिला बीट सिपाहियों के साथ शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागृत करने व समाज के लोगों को साइबर फ्रॉड संबंधित जानकारी देने हेतु हेल्प आगरा आए। 

उन्होंने महिला संबंधित हेल्पलाइन 1090 181 112 1076 आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया तथा साइबर क्राइम के संबंध में भी जानकारी दी।

 इस दौरान थाना अध्यक्ष ने हेल्प आगरा, हेल्प में लगे,ब्लड डोनेशन कैंप में स्वेच्छा से ब्लड डोनेट किया, जिससे वहां मौजूद लोगों ने उनकी प्रशंसा और काफी सरहाना की।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।