जो वास्तव में अपराधी हैं,उनके खिलाफ एफआईआर के साथ होगी कार्यवाही:पुलिस आयुक्त।


चौराहों पर टेंपो और खोखे को व्यवस्थित कराने की होगी कार्यवाही।औद्योगिक क्षेत्र में नहीं रखे जायेंगे नए खोखे - क्षेत्र की होगी फोटोग्राफी।

साइबर फ्रॉड को पकड़ने हेतु स्टॉफ को किया जा रहा है प्रशिक्षित।

कर्मचारी के साथ-साथ् नियोक्ता को भी सुना जायेगा।

डीसीपी नगर हर गुरुवार को सुनेंगे उद्यमी एवं व्यापारियों की समस्या।

चैम्बर के साथ आगामी बैठक होगी शीघ्र।

उचित यातायात व्यवस्था पर एडीसीपी यातायात की हुई प्रशंसा

आज दिनांक 17 अक्टूबर, 2023 को सायं 3 बजे होटल क्लार्क्स शीराज़ आगरा में पुलिस आयुक्तालय आगरा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पुलिस आयुक्त आगरा डॉ. प्रीतिंदर सिंह जी तथा विशिष्ट अतिथियों में पुलिस उपायुक्त नगर सूरज कुमार राय एवं एडीसीपी यातायात अरुण चन्द उपस्थित थे। 

बैठक का संचालन पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल द्वारा किया गया। स्थानीय प्रशासन समन्वय प्रकोष्ठ चेयरमैन नरिंदर सिंह द्वारा विधि व्यवस्था से संबंधित प्रतिवेदन प्रेषित किया गया। 

मुख्य अतिथि एवं चैम्बर के पदाधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रकोष्ठ चेयरमैन नरेंद्र सिंह ने बताया कि देश की एक प्रतिष्ठित पत्रिका में 700 आईपीएस अधिकारियों पर एक सर्वेक्षण किया गया। जिसमें 200 अधिकारियों को चुना गया। और हमें बड़ा गर्व है कि आगरा में तैनात हमारे  पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह को पचास पुलिस कप्तानों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सभी ने करतल ध्वनि के साथ प्रशंसा प्रकट की। 

चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि हमारे मध्य पधारे पुलिस आयुक्त एक ऐसे अधिकारी है जिसका नाम पूरे देश में जगमग हो रहा है। हम शहरवासी अपने को ऐसे अधिकारी के साथ पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

प्रतिवेदन के अतिरिक्त कुछ समस्याएं सदस्यों द्वारा और रखी गई। जिसमें रवीन्द्र अग्रवाल जी द्वारा उद्यमियों एवं व्यापारियों के साथ हर माह एक बैठक करने तथा शहर में नाबालिग टेम्पो चालकों पर नियंत्रण करने की मांग रखी। पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार वार्ष्णेय ने वर्तमान में डिजीटल युग में आईटी के विशेषज्ञ कर्मचारियों को नियुक्त करना आवश्यक है।  ऐसे कर्मचारियों द्वारा नियोक्ता के साथ डाटा चोरी, पोर्टल एवं डीएससी के पासवर्ड बदले जाने तथा गोपनीय सूचनाओं का दुरुपयोग करने पर उस कर्मचारी के विरुद्ध नियोक्ता द्वारा शिकायत करने पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। पार्षद मुरारी लाल गोयल ने बताया कि सुल्तानगंज चौराहे पर साइड लेन पर अतिक्रमण हटाने की मांग की। प्रदीप वासन ने बोदला चौराहे पर यातायात एवं अतिक्रमण साफ करने हेतु एसीपी यातायात की प्रशंसा की। यथास्थिति बनाये रखने हेतु मांग की। यह भी मांग की कि शहर में पार्किंग स्थल नहीं है। अतः प्रशासन से जगह आवंटित कराई जाये। पूरे आगरा में पार्किंग की परेशानी है। अम्बा प्रसाद गर्ग ने कहा कि नागरिकों से पुलिस का व्यवहार सिटीजन फ्रेंडली होना चाहिए। गानों में जाने पर रवैया सहयोगात्मक हों। अवनीष  शिरोमणि ने कहा कि स्टेशनों पर टैम्पो चालक व इस चालकों का व्यवहार पर्यटकों के प्रति अच्छा नहीं है। इससे आगरा की छवि खराब होती है। पूर्व अध्यक्ष मुकेष अग्रवाल ने कहा कि सिकन्दरा औद्योगिक क्षेत्र में चौकी पर पकड़ी हुई गाड़ियों से रास्ता जाम हो रहा है। उन्हें हटवाया जाये और खोखे बढ़ते जा रहे हैं। अतः नये खोखे रखे जाने पर नियंत्रण हो।

पुलिस आयुक्त डॉ. सिंह ने सभी की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद बताया कि जीवन है तो समस्याएं हैं, ये सदैव चलती रहेंगी। लेकिन इनको दूर करने के हर संभव प्रयास होने चाहिए। सुरक्षा की दृष्टि से डिजिटल फेंसिंग पर उन्होंने बताया कि आज के समय में विश्वसनीय कर्मचारी मिलना सौभाग्य की बात है। और परेशान करने वाले लोग सभी जगह मौजूद हैं। कर्मचारी और नियोक्ता के बारे में बताया कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही वास्तविकता सामने आती है और जो वास्तव में अपराधी है उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। टेम्पो खोखे रोजगार की दृष्टि से आवश्यक भी है उन्हें नियंत्रित करने की व्यवस्था होनी चाहिए। सभी को निकाल देना संभव नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि  बाहर के नम्बर प्लेट के वाहन नहीं रोका जायेगा। यदि रोकी जाती हैं तो उसका फोटो मुझे एवं सम्बन्धित अधिकारी को भेजे। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बाहर का गाड़ी चालक यह मानकर कि वह अकेला है  और पुलिस का उसे सहयोग मिलना चाहिए। इसका लाभ न उठाये। कानून का पालन करना आवष्यक है। साइबर अपराध को रोकने हेतु पुलिस स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा रहा है और शीघ्र ही इस साइबर अपराध पर पुलिस नियंत्रण करेगी।

उद्यमियों एवं व्यापारियों के संगठनों के साथ हमें बैठक करनी चाहिए। इससे हमें अच्छे एलिमेंट्स मिल जाते हैं। 

अक्टूबर माह में कोई बैठक डीसीपी महोदय तय कर मुझे व चैम्बर को सूचित करें। यातायात समस्याओं के निस्तारण के लिए कुछ व्यवस्था को मेंटेन किया जायेगा। जो टू व्हीलर थ्री व्हीलर में माल लोडिंग में प्रयोग हो रहे हैं उन्हें जल्दी ही सीज करेंगे। सिटी बसों के संचालन हेतु समय सारिणी के लिए प्रयास कर रहे हैं। मॉडल शॉप के आप-पास पनप रहे अतिक्रमणों पर शीघ्र कार्यवाही होगी। आज ही इसके परिणाम देखने को मिलेंगे। उद्यमियों की मांग को स्वीकार करते हुए डीसीपी नगर  सूरज राय ने प्रत्येक गुरुवार को 1 से 2 बजे के मध्य सुनवाई की घोषणा की। सभी ने करतल ध्वनि घोषणा का स्वागत किया। 

धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा द्वारा किया गया।

 बैठक में अध्यक्ष राजेश गोयल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज बंसल, कोषाध्यक्ष योगेश जिन्दल, कार्यक्रम समन्वयक सीताराम अग्रवाल एवं संजय अरोड़ा, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार वार्श्णेय, मुकेश अग्रवाल,शलभ शर्मा,सदस्यों में राजेन्द्र गर्ग, राकेश कुषवाह, प्रदीप गर्ग,राज किशोर गुप्ता,गोविन्द प्रसाद सिंघल, सुरेषचन्द बंसल, गोपाल खंडेलवाल, अमरप्रीत सिंह, राय कपूर, दिनेष कुमार जैन, अनूप गोयल, रंजीव कोचर,मयंक मित्तल,सचिन सारस्वत, मुकेश जैन, शिशिर भगत आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।