अनेकता में एकता का संदेश के साथ सम्पन्न हुआ,अग्रसेन जयन्ती का महिला संगीत।



अग्रवाल संगठन बुन्दू कटरा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में उत्साह व उमंग के साथ आयोजित हुआ,महिला संगीत।

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा। उ.प्र.का कथक तो पंजाब का भांगड़ा, राजस्थान का घूमर और महाराष्ट्र का लावनी... भारत की संस्कृति का हर रंग बिखरा था अग्रवाल संगठन, बुन्दू कटरा सेवला के महिला संगीत में। महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में आज महिला इकाई द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं व महिला संगीत का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 

भारत की कला और संस्कृति को संजोए कार्यक्रम में सभी सदस्याओं का स्वागत महिला इकाई की अध्यक्ष मीनू गोयल ने किया। मेहंदी प्रतियोगिता में बालिकाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं तीन वर्गों में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता ने भारत की कला व संस्कृति के परिचय कराया। मधुबनी चित्रकला प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपनी रचनात्मकता व कलात्मकता का परिचय दिया। 

विभिन्न प्रांतों की नृत्य प्रतियोगिता भारत के हर प्रदेश की संस्कृति को खुद में समेटे नजर आई। वहीं अपने दुपट्टे के डिजायन में रंगोली प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। निर्णायक मण्डल में अग्र महिला संगठन की नूतन अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल थीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से मीनू गोयल, सारिका, गायत्री, आशा, सपना, आरती रेखा, अनुज, सोनाली, संध्या रजनी, लता, मधु, रीना, सोनम, कल्पना, सीमा आदि उपस्थित थीं।