विश्व जाग्रति मिशन ने माता-पिता का पूजन कर,मनाया श्रद्धा पर्व।

 


विश्व जागृति मिशन आगरा द्वारा मनाया गया श्रद्धा पर्व, रैली निकाल लोगों को माता-पिता के सम्मान के लिए किया जागरूक।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। धरती पर माता-पिता और गुरु को ईश्वर का दर्जा दिया गया है। इसलिए हमें जन्म देने वाले माता-पिता का दिल कभी नहीं दुखाना चाहिए। लगातार गिरते वैचारिक मूल्यों और भौतिकवाद से प्रभावित दौर में विगत इसी उद्धेश्य के साथ विश्व जागृति मिशन द्वारा श्रद्धा पर्व मनाया गया। प्रातः नेताजी सुभाषचंद कन्या इंटर कालेज के विद्यार्थियों संग मिशन के सदस्यों ने प्रभात फैरी का आयोजन किया। हाथों में तख्तियां और नारे लगाते हुए लोगों को माता-पिता का सम्मान करने कि लिए प्रेरित किया। इसके उपरान्त विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता का चरण पखार कर व तिलक लगाकर पूजन किया। आरती कर अपने हाथों से परोसकर माता-पिता को भोजन कराया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व अशोक चौबे ने भारत माता, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, सुधांशु जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यापर्ण कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए श्रद्धा पर्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष वीके गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष एमएस रावत ने दिया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से सोनपाल सिंह, श्यामसिंह, विजयपाल सिंह, महेन्द्र सिंह सोलंकी, विजयपाल सिंह, विक्रम गुप्ता, रनवीर सिंह, शिवम मंगल, पिनय कुशवाह, भोजराज सिंह, कौशल किशोर, लक्ष्मण सिंह आदि उपस्थित थीं।