पूर्वजों के लिए मोक्षधाम पर संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: पितृपक्ष में अपने पूर्वजों के लिये क्षेत्र बजाजा कमेटी के सहयोग से "सुन्दरकाण्ड भक्त मंडल ,नाई की मंडी" की ओर से  ताजगंज मोक्षधाम पर आज सुन्दरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन हुआ। पाठ के मध्य गाये भजनों से मोक्षधाम परिसर भक्ति मय हो उठा।"मुझे रास आ गया है,तेरे दर पर सर झुकाना" ये तो बात है उधो, चाहे कृष्ण कहो या राम भजनों पर महिलाएं भक्तिरस में सराबोर होकर झूम उठी। 

शवयात्रा में साथ आये लोगों ने भी भक्ति रस पान किया।भक्त मंडली में विनोद शर्मा,विकास अग्रवाल,अमित शर्मा, विजय आर्य,व विनोद गोयल शामिल रहे। आरती व प्रसाद वितरण हुआ। 

आरती करने वालों में बजाजा कमेटी के पदाधिकारी अनिल जिंदल,विष्णु गर्ग,राजीव अग्रवाल, ताराचंद गोयल मनोज शर्मा, संजय गुप्ता,अनुज राठी ,संजीव गुप्ता, शिव कुमार,संजीव गोयल,रामकुमार,राकेश अग्रवाल ,कशिश शर्मा आदि के नाम शामिल है। सूत्र-नंदकिशोर गोयल,मीडिया समन्वयक।