पंजाबी मुटियारनो ने प्रस्तुत किया आगरा मे पंजाब का नजारा।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा।पंजाबी विरासत की महिला विंग द्वारा जी आई सी ग्राउंड पर आयोजित सरगी मेले में जहां 15 नव विवाहिता सरगी क्वीन की दौड़ में शामिल हुई,वही दूसरी तरफ भांगड़ा, गिड्ढा विशेषकर जागो जैसे पंजाब के विशुद्ध रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा जैसे आगरा में पंजाब का नजारा प्रस्तुत हो रहा था।

कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना से हुआ।

छोटे छोटे बच्चो द्वारा मनमोहक नृत्य 

मैं निकला गड्डी लेकर...

पर सभी को झूमने के लिए बाध्य कर दिया।

विशेष आकर्षण जागो की प्रस्तुति मे

जागो धूम धाम से निकाली गई।

यह पंजाब की महसूर परंपरा है जो वर पक्ष परिवार मे संपन्न होती है।

अगली प्रस्तुति

सारी दुनिया जाके देख लो।

के द्वारा यह समझाने की कोशिश की गई कि पंजाब की युवती अपनी सुन्दरता की कायल है ।

माधो रामा पेंचा मे खेरी करिए।

मै माधव राम नाम का लड़का अपनी शादी के लिए लड़की तलाश रहा है उसमे अलग अलग तरह के लिए एक हास परिहास से पूर्ण प्रस्तुति दी गई।

ढोल जगीरो द्वारा पंजाब का गिद्दा प्रस्तुत किया तो पंडाल मे उपस्थित सभी महिलाए झूमने के लिए बाध्य हो गई।

होली लाइट स्कूल के छोटे छोटे बच्चो ने रवि नारंग के निर्देशन मे करवा चौथ पर विशेष प्रस्तुति दी।साथ ही साथ भागड़े पर सभी अपनी अपनी जगह पर झूमने लगे।

इसके अतिरिक्त टप्पे,बोलिया,गिद्दा जैसी पंजाब की संस्कृति की झांकी प्रस्तुत हो रही थी।

आयोजन में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल,आगरा की महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर, इनकम टैक्स की डिप्टी कमिश्नर आशिमा महाजन आई आर एस, ए सी पी लोहा मंडी श्रीमती दीक्षा सिंह,कार्यकारी कुलपति डा. भीम राव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी, डा नरेंद्र मल्होत्रा आदि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

महिला अध्यक्ष  कुसुम मिड्ढा एवम मंत्री कुसुम महाजन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

पंजाबी विरासत के अध्यक्ष पूरन डावर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल वर्मा,महामंत्री बंटी ग्रोवर,कोषाध्यक्ष नवीन कृष्ण अरोरा, डा.पंकज महेंद्रू,अशोक अरोरा,सुनील मनचंदा,वीर महेंद्र पाल सिंह, पी के अरोरा,चंद्र मोहन सचदेवा,नरेंद्र तनेजा के अतिरिक्त संदीप अरोरा,चौधरी मंजीत सिंह,उपेंद्र सिंह लवली,दीपक सिंह सरीन,मोहित कत्याल,नरेंद्र सिंह मथेरू,रेणुका डंग,सुनंदा अरोरा,हिमांशु सचदेवा,रवि नारंग,सुनीता मेहता,गगन छाबड़ा,कंवल दीप सिंह, लक्की सेतिया,कांत खत्री,सलोनी मिड्ढा, इना छाबड़ा,पूनम अरोरा, रितु साहनी,रश्मि वर्मा,संतोष तनेजा,परवेश बत्रा,मधु भाटिया,शैफाली नैयर,मिताली कालरा,मनीषा,दीवान,मीनू गोगिया, कवल अरोरा, अनु स्याली,अंजू कुंद्रा,वर्षा सप्रा,दीपिका आहूजा,कीर्ति धवन,उर्मिल कपूर,शीला बहल,मनीषा,अरोरा,रूबी राजपाल,मधु अरोरा, रितु महाजन, भारती अरोरा,अंजना असीजा,स्वीटी अरोरा सीमा पुरी,बेबी खनूजा आदि उपस्थित रहे।

द्वय मीडिया प्रभारी ज्योति डावर,भूपेश कालरा व्यवस्थाओं की देख रेख करते रहें।

इस अवसर पर सरगी मां श्रीमती स्नेह लता अरोरा ने सभी नव विवाहितो को आशीर्वाद दिया सरगी दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम मे श्रीमती मधु बघेल... दीप्ति खन्ना.... नवनीत कत्याल का सहयोग रहा।