प्रथम अंतर्राष्ट्रीय ध्वज और पत्र विनिमय कार्यक्रम (इंटरैक्ट क्लब ऑफ़ प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल)



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: रोटरी की सबसे रंगारंग परंपराओं में से एक है,सदस्यों द्वारा रोटेरियन्स के साथ क्लब के बैनरों का आदान-प्रदान करना,जो अपनी मित्रता व्यक्त करने के लिए दूसरे देशों की यात्रा करते हैं।

इस परंपरा का पालन करते हुए,आगरा के प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के इंटरैक्ट क्लब ने लिटिल फ्लावर आरआईडी 3292 नेपाल और भूटान के अतिथि क्लब - इंटरैक्ट क्लब के साथ पहला लेटरहेड और फ्लैग एक्सचेंज (ध्वज और पत्र विनिमय) कार्यक्रम आयोजित करने की पहल की है। यह विनिमय कार्यक्रम 11 नवंबर, 2023 को ताज महल में आयोजित हुआ।

 क्लब ने नेपाल और भूटान के इंटरैक्टर्स का स्वागत किया। इंटरैक्ट क्लब  की अध्यक्ष आई.टी.आर.कौशिकी यादव और सचिव आई.टी.आर.सारा जैन ने सफलतापूर्ण लिटिल फ्लावर नेपाल के इंटरैक्ट क्लब के अध्यक्ष सक्ष्यम बनिया (अतिथि अध्यक्ष आरआईडी 3292 ) के साथ पूरे जोश और उत्साह सहित ध्वज, लेटरहैड और स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) का विनिमय किया।

एक्सचेंज श्री संजय शर्मा (मुख्य समन्वयक) और सुश्री चांदनी अरोड़ा (क्लब सलाहकार ) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

 यह पहला आधिकारिक विनिमय कार्यक्रम आरआईडी 3110 की इंटरैक्ट टीम की सफलता की शुरुआत करता है और अद्भुत भविष्य के सहयोग और युवा विनिमय कार्यक्रमों के लिए द्वार खोलता है।