"सेन्ट सी.एफ.एन्ड्रूज स्कूल" में 20 वाँ - वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा:24 दिसंबर,सेन्ट सी.एफ.एन्ड्रूज स्कूल के प्रांगण में विद्यालय का 20 वाँ  वार्षिकोत्सव व पुरस्कर वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि डॉ.धर्मपाल सिंह,विधायक एत्माद्पुर,आगरा,कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ.रंजना बंसल,विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनुराधा भाटिया,विद्यालय के सी.एम.डी. डॉ. गिरधर शर्मा, प्रबन्धक श्रीमती सुनीता शर्मा,एम.डी. प्रांजल शर्मा,शिंवाजल शर्मा,अपूर्वा शर्मा, ओशिन शर्मा, देवेन्द्र सिंह व दिव्या शर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

 डॉ.धर्मपाल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेन्ट सी.एफ.एन्ड्रूज स्कूल जिस तरह की शिक्षा दीक्षा एवं दिशा मेरे क्षेत्र के बच्चों को दे रहा है वह मेरे लिए हर्ष का विषय है। डॉ.रंजना बंसल ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि रामायण अर्धम पर धर्म की ओर असत्य पर सत्य की जीत का स्मरण कराती हैै और विद्यार्थियों ने जिस समर्पण के साथ अपने पात्रों का मंचन किया है वह अविस्मरणीय है। विशिष्ट अतिथि अनुराधा भाटिया ने नन्ने मुन्नों की एंकरिंग, गायन,नृत्य,हाव-भाव तथा प्रभावशाली अभिनय की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। 

कार्यक्रम की शुरूआत राम स्तुति की प्रस्तुति से हुई। तत्पश्चात् नन्ने मुन्ने बच्चों ने बाल रामायण का सुन्दर मंचन किया। श्रीराम का राज्याअभिषेक,भरत मिलाप, सीता हरण,शबरी राम मिलन, हनुमान चालीसा व राम रावण युद्ध आदि के सुन्दर व सजीव मंचन का उपस्थित विशाल जन समूह ने तालियाँ बजाकर समर्थन किया।

 कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह तथा  पुरस्कार वितरण किया गया। विद्यालय के सी.एम.डी.-डॉ. गिरधर शर्मा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के एम.डी. प्रांजल शर्मा ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी छात्रों व शिक्षकों की प्रशंसा की। वि़द्यालय की सचित्र वार्षिक रिपोर्ट उप-प्राचार्या श्रीमती रीनू त्रिवेदी,अक्षता अग्रवाल ने प्रस्तुत की। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील उपाध्याय ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय की शिक्षिका निषिमा अरोरा, हरिदत्त शर्मा, ममता वर्मा के नेतृत्व में दीप्ति, नियति, आस्था, आव्या, तनिष्का, दीपांशि, काव्या, गीत आदि छात्राओं ने मन मोहक संचालन किया।

कार्यक्रम की सफलता में नरेन्द्र शुक्ला,मनोज शर्मा, उदय प्रताप सिंह, विवेक शर्मा, बरखा अग्निहोत्री, पूनम शर्मा, प्रवीना शर्मा, आकाश माहेश्वरी, कीर्ति अग्रवाल, वर्षा वर्मा, ज्योति सिंह, वरूण चौधरी, पूजा सचदेवा,कल्पना शर्मा एवं राजीव शर्मा, शिवम गुप्ता, सुधीर गौतम, संजीव जैन,रवि श्रीवास्तव, अशोक शर्मा एवं प्रदीप सिसोदिया आदि शिक्षकों का उल्लेखनीय योगदान रहा। संगीत संयोजन विजय गौतम,कोरियोग्राफी अंजली पंडित व हर्षित सिन्हा ने की।