अवनी त्रिपाठी ने क्लेट में "उच्च रैंक" लाकर,बढ़ाया आगरा का मान।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: शहर के ब्राह्मण परिवार की बेटी अवनी त्रिपाठी ने क्लेट  (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) की लिखित परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1475 लाकर आगरा शहर को गौरवान्वित किया है। उन्होंने दिल्ली के मानसरोवर लॉ सेंटर से ऑनलाइन पढ़ाई करके परीक्षा पास की।

 वे विभव विहार,शमसाबाद रोड निवासी श्री किरन कुमार,श्रीमती सोनी त्रिपाठी की सुपुत्री हैं। उनके पिता पर्यटन व्यवसाई एवं माँ आगरा की प्रमुख समाजसेविका हैं।

 माँ सोनी त्रिपाठी ने बताया कि इस समय परिवार के सभी सदस्यों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

 सभी बेटी को शुभकामनाएं प्रेषित कर,कह रहे हैं कि बेटी ने पहली बार में ही क्लेट परीक्षा पास कर,उच्च रैंक लाकर सराहनीय कार्य किया है।