राधास्वामी सत्संग महोत्सव का भव्य शुभारंभ

                    

                      

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। विशेष सत्संग महोत्सव का शुभारंभ,राधास्वामी सत्संग,हुज़ूरी भवन, पीपल मंडी में गत ३-१२-२०२३ दिन रविवार को गया है। मत के द्वितीय आचार्य परम पुरुष पूरन धनी हुज़ूर महाराज राधास्वामी दयाल की पवित्र समाधि पर विशेष आरती सत्संग हुआ, जिसमे बड़ी संख्या में सत्संगी शामिल हुए। आरती के पश्चात भोग एवं भंडारा हुआ। यह सत्संग महोत्सव ७ दिसम्बर २०२३ तक मनाया जायेगा। मत के तृतीय आचार्य परम पुरुष पूरन धनी लालाजी महाराज का भंडारा दिनांक ४ दिसंबर को होगा।

 परम पुरुष पूरन धनी दादाजी महाराज की पवित्र रज उनकी नवनिर्मित समाधि पर दिनांक ५ दिसंबर को प्रतिस्थापित की जायेगी एवं द्वितीय आचार्य परम पुरुष पूरन धनी हुज़ूर महाराज का १२५वाँ भण्डारा दिनांक ६-७ दिसंबर को मनाया जायेगा। परम पुरुष पूरन धनी दादाजी महाराज ने इसी वर्ष २५ जनवरी के दिन निज धाम सिधारने की मौज फ़रमायी थी। यह महोत्सव प्रत्येक अनुयायी के लिए महत्वपूर्ण है। अपने प्रीतम दादाजी महाराज की इस विशेष सेवा के अवसर का लाभ उठाने के लिए देश विदेश से सत्संगी हुज़ूरी भवन आ चुके हैं।

रिपोर्ट- डॉ.भानु प्रताप सिंह।