चैम्बर के वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष श्री सतीश चंद गुप्ता के निधन पर उद्योग जगत में शोक की..लहर : नेशनल चैम्बर



- श्री सतीश चंद गुप्ता जी ने 1968,1969,1970,1975 व 1984 में चैम्बर के अध्यक्ष के रूप में उद्योग जगत को अपनी उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान कीं।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: 26 दिसम्बर,चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष श्री सतीश चंद गुप्ता जी का 94वें वर्ष से अधिक की आयु में निधन हो गया है। श्री सतीश चंद गुप्ताजी ने 1968,1969,1970, 1975 व 1984 में नेशनल चैम्बर के अध्यक्ष के रूप में उद्योग जगत को अपनी उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान कीं। चैम्बर में अपनी विभिन्न फर्मों से सदस्य के रुप में जुड़े रहे। वर्तमान में मै० मयूर टूरिस्ट कॉम्प्लैक्स से सदस्य के रुप में जुड़े थे। आपके कार्यकाल में चैम्बर के माध्यम से उद्योग जगत का विभिन्न प्रकार की उपलब्धियां रहीं। चैम्बर के माध्यम से उनके द्वारा उद्योग जगत को दी गयी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2007-08 में उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। आप आगरा पूरब से विधायक भी रहे थे। 

श्री गुप्ता जी के निधन पर चैम्बर के सभी पदाधिकारी,पूर्व अध्यक्षों और कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया है। 

अध्यक्ष राजेश गोयल द्वारा श्री गुप्ता जी के निधन को उद्योग जगत के लिए एक अपूर्णनीय क्षति बताया। सभी ने दिवंगत आत्मा को शांति एवं सद्गति प्राप्त होने की कामना की है तथा शोक संतप्त परिवारीजनों को इस अपूर्णनीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गयी।  अध्यक्ष राजेश गोयल एवं पूर्व अध्यक्ष सीता राम अग्रवाल ने उनके आवास पर पहुँच कर पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष राजेश गोयल,उपाध्यक्ष मनोज बंसल, कोषाध्यक्ष योगेश जिंदल,पूर्व अध्यक्ष शलभ शर्मा ने चैम्बर में पधारकर कर शोक संवेदना व्यक्त की।