चैम्बर ने डीएफओ (वाइल्डलाइफ) को लिखा पत्र:पिकनिक स्थलों पर पर्यटकों के लिए,बढ़ाई जाएं सुविधाएं



आगरा पर्यटन के क्षेत्र में पिकनिक केन्द्रों की दृष्टि से भी है महत्वपूर्ण।

 पिकनिक केन्द्रों पर प्रारम्भ की जाये नौका बिहार।

वाइल्ड लाइफ दर्शन के नाम से हो-हो बसों का हो संचालन।

सभी पिकनिक केन्द्रों की जानकारी उपलब्ध हो वेबसाइट पर।

चम्बल सफारी जो प्राइवेट सेक्टर में है,उसका हो व्यापक प्रचार प्रसार।

आगरा पर्यटन के क्षेत्र में पिकनिक केन्द्रों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

 हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा:जनसम्पर्क एवं समन्वय प्रकोष्ठ के चेयरमैन,पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि आगरा में कीठम रिसोर्स सेंटर/सूर सरोवर पक्षी विहार,चम्बल सफारी,पटना पक्षी बिहार,अत्यन्त महत्वपूर्ण पिकनिक केन्द्र हैं। श्रीमती आरुषि मिश्रा,डीएफओ (वाइल्ड लाइफ) को पत्र भेजकर इन केन्द्रों पर पर्यटकों हेतु सुविधा बढ़ाने के लिए सुझाव दिये गये हैं।

अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि आगरा में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए यह आवश्यक है कि आगरा में पर्यटन हेतु उपलब्ध संसाधनों को विकसित किया जाये और उन्हें सुविधायुक्त बनाया जाए।वाइल्ड लाइफ की दृष्टि से देखा जाये तो यहां पटना पक्षी बिहार,भालू रेस्क्यू केन्द्र (जगनेर रोड), हाथी रेस्क्यू केन्द्र एनएच-19 पर गढ़ी में स्थित आदि पिकनिक स्थलों का विकास किया जाना आवश्यक है।

जनसम्पर्क एवं समन्वय प्रकोष्ठ के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि पत्र में सुझाव दिया गया है कि सभी केन्द्रों पर नौका बिहार शीघ्र प्रारम्भ किया जाये। वाइल्ड लाइफ दर्शन के नाम से हो-हो बस चलाकर केन्द्रों को जोड़ा जाये और इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। इससे आगरा में पर्यटक उद्योग को निश्चित रूप से बढ़ावा मिलेगा।

फोटो कैप्शन : अध्यक्ष-राजेश गोयल एवं स.प्र.अध्यक्ष-मनीष अग्रवाल।