आगरा के विश्वेंद्र सिंह के मुम्बई ट्रेन में जरूरी कागजात समेत रुपये रखे,बैग चोरी।


                                    पीड़ित-विश्वेंद्र सिंह                   

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो 

 मुम्बई-आगरा: विश्वेंद्र सिंह जो मैचेंट नेवी ज्वॉइन करने के लिए मुम्बई जा रहे थे। मुम्बई जाते समय मुंबई में ट्रेन में से चोरों द्वारा कल्याण स्टेशन और ठाणे स्टेशन के दरम्यान,उनकी झपकी लगने पर सामान,कपड़े आदि के साथ मर्चेंट नेवी के कोर्सों के ओरिजनल प्रपत्रों के साथ,हाई स्कूल,इंटर की मार्कशीट पासपोर्ट और 12000/ रुपए मय पर्स, एटीएम,मोबाइल ,पासपोर्ट आदि जो दो बैग में रक्खे थे,चोरों ने साफ कर दिए।

उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी  लेकिन,चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।उन्हें मर्चेंट नेवी ज्वाइन करने के लिए फ्लाइट से दुबई 24 दिसंबर को जाना था लेकिन,पासपोर्ट और प्रपत्रों के अभाव में फ्लाइट छोड़नी होगी और पहली ज्वाइनिंग से वंचित होना पड़ा है।जिसकी रिपोर्ट उन्होंने मुंबई के ठाणे जिले के आरपीएफ थाने में दर्ज कराई  है।

 ये घटना आगरा के दयालबाग निवासी लेखक/पत्रकार संजय सिंह के पुत्र विश्वेंद्र सिंह के साथ घटित हुई है।उक्त वारदात से पूरा परिवार स्तब्ध रह गया है और सभी परिवारीजन सदमे में आ गए हैं।

  इस घटना से कुछ समय पूर्व ही सेंट्रल रेलवे में सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक हुई थी।  ट्रेनों में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि एक महिला का पर्स उसके हाथ से चोर छीनकर भाग गए,जिसमें रुपए, गहने और मोबाइल आदि रखे हुए थे।

 अब रेलवे में सफर करना कठिन होता जा रहा है। रेलवे पुलिस खाना पूर्ति कर अपना पल्ला झाड़ने के सिवाय और कुछ नहीं कर पा रही है।

 उक्त घटना कल्याण मुंबई के पहले स्टेशन और ठाणे स्टेशन दौरान 21/12/23 को सुबह 5 बजे घटी। पीड़ित विश्वेंद्र सिंह ने बताया कि वह आगरा से 20 दिसंबर को अमृतसर से छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई के आखिरी स्टेशन के लिए बैठे थे। ट्रेन अधिक लेट होने पर रास्ते में नासिक से आगे एक स्टेशन पर हावड़ा मुंबई एक्सप्रेस भुसावल पर मिली वहां से गाड़ी बदली थी,और हमारे साथ ये दुखद घटना हो गई।